प्रदेश के कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ग्रेटर नोएडा पहुंचे, विधायक धीरेन्द्र सिंह और तेजपाल नागर ने किया स्वागत
1 min read
गौतमबुद्धनगर, 22 अक्टूबर।
भारतीय जनता पार्टी जनपद गौतमबुद्ध नगर के स्वर्ण नगरी कैंप कार्यालय ग्रेटर नोएडा में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री जतिन प्रसाद पहुँचे। कार्यालय पहुँचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया और कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक आयोजित की। प्रदेश कैबिनेट मंत्री जतिन प्रसाद ने कहा कि सभी कार्यकर्ता आगामी 2022 विधानसभा चुनावों में लग जाए प्रदेश की जनता आशा भरी निगाहों से ही देख रही है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने, उसके लिए जनता में उत्साह है कि आज प्रदेश में क़ानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है भ्रष्टाचार पर नकेल कसने का काम हमारे भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की नीति में उपलब्धि व महत्वपूर्ण कार्यों को देख कर के मैं भारतीय जनता पार्टी परिवार के संगठन का हिस्सा बना और मैं आज भारतीय जनता पार्टी परिवार में मिल कर अपने आपको गौरवान्वित महसूस करता हूँ अन्य पार्टियां परिवारवाद की पार्टियाँ है , उन पार्टियों में परिवारवाद की राजनीति है एक राष्ट्रीय विचारधारा राष्ट्रीय पार्टी सिर्फ़ भारतीय जनता पार्टी है। कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के बल पर हम 350 पार करके भारतीय जनता पार्टी की दोबारा सरकार बनाएंगे इस अवसर पर मुख्य रूप से दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर, ज़ेवर विधायक श्री धीरेन्द्र जी , प्रदेश OBC सदस्य बिजेंद्र भाटी, जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी , जिला महामंत्री मनोज गर्ग धर्मेन्द्र कोरी मीडिया प्रभारी करमवीर आर्य जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र नागर डॉक्टर अशोक नागररिंकू भाटी गुरू देव भाटी अनीता गौतम राज नागर चैनपाल प्रधान रवि भदौरिया मनोज भाटी गोपाल सिंह पंकज कसाना आज भी सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
5,510 total views, 2 views today