नोएडा खबर

खबर सच के साथ

ग्रेटर नोएडा में बीजेपी नेताओं ने गृहमंत्री का भाषण वर्चुअल सुना

1 min read

ग्रेटर नोएडा, 29 अक्टूबर।

भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान मेरा परिवार भाजपा परिवार का शुभारंभ देश के गृह मंत्री श्री अमित शाह जी ने किया।  पार्टी ने प्रत्येक बूथ पर गृह मंत्री के उद्वोधन को सुनने के लिए वर्चुअल तरीके से कार्यकर्ता और लोगों को जोड़ा। इसी क्रम में भाजपा कासना मंडल के कासना शक्ति केंद्र पर जिलाध्यक्ष विजय भाटी जी और ज़िला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र नागर जी ने भी कार्यकर्ता के साथ ग्रह मंत्री जी का उद्बोधन सुना। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विजय भाटी जी ने कहा की विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के सदस्यता अभियान में सभी लोगों को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना और सभी कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ पर घर–घर जाकर लोगों को पार्टी का सदस्य बनना है और भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का घर घर जाकर प्रचार प्रसार भी करना है। इस मौके पर सत्येन्द्र नागर जी ने कहा की जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तब से गुंडाराज बिल्कुल खत्म हो गया है और में गर्व महसूस करता हूं की मैं ऐसी पार्टी का कार्यकर्ता हूं और सभी लोगों से आवाहन करता हूं कि आप सब भी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के सदस्य बने , देश के विकास में सहयोग करें। इस मौके पर नवीन शर्मा, सोनू बी0 डी0 सी0 , डा चन्द्र, मोहित नायक ( शक्ति केंद्र संयोजक), गौरव नायक (बूथ अध्यक्ष) , विकल शर्मा, गौरव कौशिक आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 6,419 total views,  2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.