नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा आपके द्वार कार्यक्रम में सेक्टर 20 पहुंचे अफसर, अतिक्रमण हटाने और पेड़ों की छटाई की मांग

1 min read

नोएडा, 9 नवम्बर।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी नौएडा के निर्देशानुसार नौएडा प्राधिकरण द्वारा सैक्टरों / ग्रामों के उत्थान हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान “नौएडा आपके द्वार” कार्यक्रम को नौएडा के ग्रामवासियों / सैक्टरवासियों द्वारा अत्यन्त पसन्द किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को नौएडा प्राधिकरण के महाप्रबन्धक (सिविल) द्वारा सैक्टर-20 का निरीक्षण किया गया। नौएडा आपके द्वार कार्यक्रम के द्वितीय चरण के माध्यम से महाप्रबन्धक (सिविल) द्वारा सैक्टर-20 का निरीक्षण क्रमशः पंचम स्थान पर किया गया है।

निरीक्षण के दौरान महाप्रबन्धक (सिविल) के साथ उप महाप्रबन्धक (जल) एवं सम्बन्धित वर्क सर्किल, विद्युत / यांत्रिक खण्ड एवं जल खण्ड के वरिष्ठ प्रबन्धक निदेशक (उद्यान)- । एवं परियोजना अभियन्ता (जनस्वास्थ्य) भी उपस्थित थे। साथ ही सैक्टर-20 आर0डब्लू०ए० प्रतिनिधि एवं सैक्टर के विभिन्न निवासीगण भी निरीक्षण के दौरान उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया है कि सैक्टर-20 में सिविल एवं विद्युत कार्यों से सम्बन्धित कुल धनराशि रु0 120.90 लाख के 06 कार्य पूर्ण कराये गये हैं, जल एवं विद्युत कार्यों से सम्बन्धित कुल धनराशि रू0 103.60 लाख के 03 कार्य प्रगतिरत हैं तथा जल एवं सिविल कार्यों से सम्बन्धित कुल धनराशि रू0 87.18 लाख के 02 कार्य प्रस्तावित हैं। मै० टाटा द्वारा सैक्टर-20 में 393 एल0ई0डी0 लाईट तथा मै0 ई०ई०एस०एल० द्वारा 28 एल0ई०डी० लाईट, इस प्रकार कुल 421 एल0ई०डी० लाईटें स्थापित की गई हैं। इसके अतिरिक्त 07 नग हाईमास्ट लाईट भी स्थापित की गई हैं, जोकि शत-प्रतिशत ऊर्जीकृत हैं जिनसे सैक्टर रात्रि के समय जगमगा रहा है।

उल्लेखनीय है कि सैक्टर-20 आर0डब्लू०ए० प्रतिनिधि एवं सैक्टरवासियों द्वारा सैक्टर के विकास हेतु कुछ नई मागें भी की गई, जिनका विवरण निम्नवत है:

जल- सीवर सम्बन्धी मांग

1. सैक्टर में स्वच्छ जल की सप्लाई नियमित रूप से करायी जाये।

2. सीवर की सफाई कराकर समस्या का समाधान कराया जाये एवं सीवर मेन होल कवर फ्रेम को सतह पर रखा जाये।

3. पम्प हाउस के अन्दर सफाई कर प्रकाश बिन्दु कियाशील रखा जाये।

जन स्वास्थ्य सम्बन्धी मांग

1. सैक्टर की नालियों में दवा का छिड़काव तथा Fogging नियमित रूप से करायी जाये।

2. सैक्टर में लावारिस कुत्तों की समस्या का समाधान कराया जाये। 3. सैक्टर में सफाई गाड़ी द्वारा नियमित / निश्चित समय पर कूड़ा उठाया जाये।

4. बड़ी ड्रेनों की सफाई करायी जाये।

सिविल सम्बन्धी मांग

1. सैक्टर के अन्दर लगने वाली ठेलियों को हटाया जाये।

2. सैक्टर के अन्दर अवैध तथा कॉमर्शियल गाडियां काफी समय तक खड़ी रहती हैं, का समाधान कराया जाये।

3. अवैध अतिक्रमण हटाया जाये।

4. आवश्यकता के क्रम में दुर्घटना रोकने हेतु स्पीड ब्रेकर का निर्माण कराया जाये।

उद्यान सम्बन्धी मांग

1. सैक्टर में पेड़ों की कटाई-छटाई करायी जाये।

2. ट्यूवैलों के अन्दर पेड़ों की कटाई-छटाई करायी जाये।

3. पार्कों का सौंदर्यीकरण कराया जाये।

4. ए ब्लॉक की ग्रीन बैल्ट की ऊँचाई बढ़ायी जाये।

सैक्टर-20 के निरीक्षण के दौरान कुल 15 मांगें प्राप्त हुई, जिनका संक्षिप्त विवरण निम्नानुसार हैं:

1. जल / सीवर से प्राप्त – 3 मांग

2. जनस्वास्थ्य से प्राप्त – 4 मांग

3. सिविल (व०स० – द्वितीय) से प्राप्त – 4 मांग

4. उद्यान से प्राप्त – 4 मांग

सभी विभागों के साथ नियमित रुप से निरीक्षण किये जाने के फलस्वरुप सैक्टर से कम मात्रा में शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिसका मुख्य कारण यह है कि प्राधिकरण के कर्मचारी एवं अधिकारी सैक्टर / ग्राम में उपस्थित होकर सैक्टरों / ग्रामों की समस्याओं का निराकरण करा रहे हैं, जिससे सैक्टरवासियों को अत्यन्त सुविधा मिल रही है तथा सैक्टरवासी काफी प्रसन्न हैं।

 4,775 total views,  2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.