नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा प्राधिकरण ने डेढ़ लाख घरों तक तिरंगा पहुंचाने का अभियान शुरू किया

1 min read

 

नोएडा, 10 अगस्त।

आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत “हर घर तिरंगा ” कार्यक्रम के अन्तर्गत बुधवार 10.08.2022 को मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी, नौएडा के निर्देशन में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री प्रवीन मिश्र द्वारा इन्दिरा गॉधी कला केन्द्र में ध्वज वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। प्राधिकरण द्वारा 1.5 लाख झण्डा वितरण का लक्ष्य रखा गया है। इसके अतिरिक्त जनसहयोग से भी प्रयास है कि नौएडा स्थित प्रत्येक सैक्टर एवं गाँव में ज्यादा से ज्यादा घरों पर तिरंगा लग जाये। यह अभियान 11.08.2022 से दिनांक 17.08.2022 तक चलाया जायेगा। अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री प्रवीन मिश्र द्वारा वितरण कार्यक्रम में अपने सम्बोधन में आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रकाश डालते हुए सभी से अनुरोध किया गया कि प्रधानमंत्री जी के आह्वान के तहत सभी लोग अपने घरों पर तिरंगा अवश्य लगायें तथा उसका सम्मान भी सुनिश्चित करें।

विशेष कार्याधिकारी श्री इन्दु प्रकाश सिंह द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। नौएडा इम्पलॉयज एसोसिएशन के अध्यक्ष चौ० कुशलपाल सिंह अपनी टीम के साथ कार्यक्रम में उपस्थित रहे। एमएसएमई विभाग के पदाधिकारीगणों के साथ-साथ फोनरवा, कॉनरवा, डीडी आर डब्ल्यू ए, एओए, नोफा. नोएडा तथा एनईए आदि संस्थाओं के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारीगण एवं भारतीय किसान यूनियन तथा संयुक्त किसान मोर्चा के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारीगणों द्वारा कार्यक्रम प्रतिभाग किया गया तथा उनके द्वारा झण्डे प्राप्त किये गये ।

 5,051 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.