नोएडा : भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुए मंत्री, सांसद और विधायक
1 min readनोएडा, 10 अगस्त।
भारत 75 में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। अमृत महोत्सव की श्रंखला में बुधवार को भाजपा युवा मोर्चा नोएडा ने बाइक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया।
तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में सहकारिता मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री जेपीएस राठौर उपस्थित रहे। साथ ही विशिष्ट अतिथि रूप पूर्व कैबिनेट मंत्री, गौतमबुध नगर सांसद डॉ महेश शर्मा, भाजपा उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजयुमो प्रदेश युवा मोर्चा प्रभारी, नोएडा महानगर विधायक श्री पंकज सिंह तथा भाजपा नोएडा महानगर जिला अध्यक्ष श्री मनोज गुप्ता उपस्थित रहे।
तिंरगा बाइक यात्रा नोएडा शिल्प हाट सेक्टर 32 से आरंभ हो करके अट्टा पीर, सेक्टर 18, सेक्टर 27 विनायक अस्पताल पर समाप्त हुई।।
तिरंगा बाइक यात्रा के आरंभ में यात्रा को संबोधित करते हुए सहकारिता मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार जेपीएस राठौर ने कहा आज आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत संपूर्ण विश्व में अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफल रहा है, ने कहा कि आज भारत की विदेश नीति और सामरिक ताकत का एहसास विश्व के सबसे ताकतवर देशों को भी है और यही कारण है कि विश्व में आई हुई किसी भी आपदा या संकट के समाधान के लिए सभी देश सर्वप्रथम भारत की ओर देखते हैं। भारत की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए सहस्त्रों परिवार बलि की बेदी पर चढ़ गए उनके इस बलिदान के फलस्वरूप ही आज स्वतंत्र भारत का सूर्य विश्व को अपने प्रकाश की छटा से प्रकाशित कर रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत विश्व का मार्गदर्शन करते हुए भारतवर्ष को उसके गौरवशाली स्वर्णिम भूतकाल से भेंट कराकर पुनः भारत को विश्व गुरु के पद पर आसीन होगा।।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ महेश शर्मा ने कहा कि आज भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए यह भी सुनिश्चित कर रहा है कि पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे।
तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए भाजपा उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष, नोएडा महानगर विधायक पंकज सिंह ने युवाओं को क्रांतिकारियों के बलिदान से प्रेरणा लेकर के मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व निछावर करने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए, भारत एक युवा देश है और भारत का युवा आज विश्व की अधिकतर बड़ी कंपनियों का नेतृत्व कर रहा है, आज भारत हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है
इस रैली को युवा मोर्चा द्वारा आयोजित किया गया जिसके स्वागत सेक्टर 18 में किसान मोर्चा और महिला मोर्चा द्वारा किया गया।
तिरंगा यात्रा में सभी ज़िले के पदाधिकारी और मोर्चों के अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिसमें प्रभारी बसंत त्यागी, चंदगिराम यादव, उमेश त्यागी, डिम्पल आनंद, गणेश जाटव, युव मोर्चा प्रभारी मनीष शर्मा, महेश आवना, गिरजा सिंह, राम निवास यादव, इंद्रजीत जाटव, एस पी चमोली , प्रमोद बहल, उमेश यादव, ओमवीर अवाना, शारदा चतुर्वेदी, लोकेश कश्यप, अशोक मिश्रा, पंकज झा, बबलू यादव, कल्लू सिंह, चमन आवना, राम मेहर कौशिक, गोपाल गौर, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, लोकेश यादव, सचिन अंबावत, मल्लिकेश्वर झा, मोहित शर्मा, अर्पित मिश्रा, नीता वाजपेयी आदि लोग मौजूद रहे।
66,913 total views, 2 views today