नोएडा खबर

खबर सच के साथ

ब्लिंकइट इंडिया में डिलीवरी सम्भालते थे, नकदी और चोरी के सामान सहित 2 कर्मी गिरफ्तार

1 min read

नोएडा, 17 अगस्त।

थाना सेक्टर 39 पुलिस द्वारा एक कम्पनी में कार्य करने वाले 2 कर्मचारी गिरफ्तार किये गए हैं, जिनके कब्जे से 32 पारदर्शी डिब्बों कुल 6,05,609 रूपये एवम एक पारदर्शी डिब्बे में एच एच डी डिवाईस कुल 05 मय पीले थैले सहित पिट्टू बैग में दो डीवीआर हिकविजन 1 वाई फाई सफेद रंग साईरोटेक 01 वाई फाई रंग काला 4 सफेद रंग के सीसीटीवी पावर सप्लाई डिवाईस 04 ब्लैड आरी के एवम एक लैपटाप lenovo रंग काला एव घटना में प्रयुक्त कार न0. डीएल 2सी एयू 7748 व अन्तर्गत बरामद किये गए हैं।

पुलिस मीडिया सेल के अनुसार दिनांक 17.08.2022 को थाना सेक्टर-39 नोएडा पुलिस द्वारा मु0अ0स0 496/2022 धारा 381/411 भादवि के अंतर्गत 02 अभियुक्त 1- महराज पुत्र सलामुद्दीन दर्जी उम्र 33 बर्ष निवासी मकान न0. 60 ब्लाक सी 1 न्यू कोण्डली थाना गाजीपुर दिल्ली, हाल स्टोर मैनेजर blinkit india pvt. Ltd सैक्टर 45 नोएडा 2.सचिन पुत्र दिनेश सिंह कुशवाहा उम्र 24 बर्ष निवासी ग्राम केवलगढी थाना चन्दपा जिला हाथरस उ0प्र0 हालपता कालू सीमेन्ट वाली गली खोडा कालोनी थाना खोडा गाजियाबाद हाल डिलीवरी बाय blinkit india pvt. Ltd सैक्टर 45 नोएडा को मदर डेयरी सैक्टर 99 के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त blinkit india pvt. Ltd कम्पनी (जो ऑनलाईन खाद्य उत्पाद/ अन्य उत्पाद घर डिलीवरी करती है) में कार्य करते है। कम्पनी के उत्पादकों की बिक्री का रखा हुआ पैसा जो अलग अलग बण्डलों में रखा था। जिसको अभियुक्तों ने चोरी कर लिया।
अपराध करने का तरीका-
blinkit india pvt. Ltd कम्पनी (जो ऑनलाईन खाद्य उत्पाद/अन्य सामान घर डिलीवरी करती है) में कार्य करते थे। और कम्पनी की सारी जानकारी होने पर मौका पाकर कम्पनी के उत्पादकों की बिक्री का रखा हुआ पैसा जो अलग अलग बण्डलों में रखा था को चोरी करके ले जाना।

अभियुक्त का विवरण
1-महराज पुत्र सलामुद्दीन दर्जी उम्र 33 बर्ष निवासी मकान न0. 60 ब्लाक सी 1 न्यू कोण्डली थाना गाजीपुर दिल्ली, हाल स्टोर मैनेजर blinkit india pvt. Ltd सैक्टर 45 नोएडा
2-सचिन पुत्र दिनेश सिंह कुशवाहा उम्र 24 बर्ष निवासी ग्राम केवलगढी थाना चन्दपा जिला हाथरस उ0प्र0 हालपता कालू सीमेन्ट वाली गली खोडा कालोनी थाना खोडा गाजियाबाद हाल डिलीवरी वाय blinkit india pvt. Ltd सैक्टर 45 नोएडा

आपराधिक इतिहास
1-मु0अ0स0 496/22 धारा 381/411 भादवि थाना सैक्टर 39 नोएडा

बरामदगी का विवरण

6,05,609 रूपये
05 एच एच डी डिवाईस कुल मय
पीले थैले सहित पिट्टू बैग दो डीवीआर हिकविजन
1 वाई फाई सफेद रंग साईरोटेक
01 वाई फाई रंग काला
4 सफेद रंग के सीसीटीवी पावर सप्लाई डिवाईस
04 ब्लैड आरी के
एक लैपटाप lenovo रंग काला
घटना में प्रयुक्त कार न0.डीएल 2सी एयू 7748

 

 2,559 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.