देश में परिवर्तन और खुशहाली लाएगी भारत जोड़ो यात्रा: राम कुमार तंवर
1 min read
नोएडा, 8 सितम्बर।
नोएडा महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामकुमार तंवर के नेतृत्व में बिशनपुरा सेक्टर 58,स्थित कांग्रेस कार्यालय से लेकर सेक्टर 57,55 मे कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई। कांग्रेसियों द्वारा भारत जोडो यात्रा निकालकर एकता का सन्देश दिया गया।।
देश व्यापी कार्यक्रम के अनुसार नोएडा महानगर के बिशनपुरा मे भारत जोड़ो यात्रा के दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष रामकुमार तंवर ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व सांसद श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक 7 सितंबर 2022 से ” भारत जोड़ो ” पदयात्रा 3570 किमी 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशो से होकर जायेगी। जिसकी सफलता के लिए पूरे देश में जगह जगह पर प्रार्थना सभाओं व भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। पूरा देश महंगाई से त्रस्त है। देश के प्रधानमंत्री को गरीबों से ज्यादा उधोगपतियों के भरणपोषण की चिंता है। देश में जातिवाद और धर्म वाद का बोल बाला है।भाजपा सरकार की कुनियति के चलते देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है। वर्तमान में देश में गरीबी अभिषाप साबित हो गई है। जब से भाजपा की सरकार आई है तब से रशोई के सामान के मूल्य मे चौगुनी वृद्धि हुई है। रुपये को डाँलर के बराबर लाने का फार्मूला फुस्स हो गया है। यात्रा के दोरान एसकेएस राणा ने बताया कि विधुत विभाग मे व्याप्त भ्रष्टाचार किसी से छुपा नहीं है। बेतहाशा हुईं महंगाई ने जनता की कमर तोड़ने का काम किया है।महानगर सचिव रूबी चौहान ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व के दिशा निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्र में यात्रा निकाली गई तथा भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जगह-जगह जनसंवाद कार्यक्रम करके भाजपा सरकार प्रायोजित आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती महंगाई ,बढ़ती बेरोजगारी, किसान विरोधी नीतियां ,समाज को धर्म और खानपान की वस्तुओं के आधार पर ध्रुवीकरण आदि मुद्दों को लेकर ग्रामीणों के साथ जनसंवाद कार्यक्रम किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष रामकुमार तंवर, उपाध्यक्ष हरेन्द्र शर्मा,उपाध्यक्ष रिज़वान चौधरी,उपाध्यक्ष रमेश यादव,महासचिव जितेन्द्र चौधरी, कोषाध्यक्ष रामकुमार शर्मा,शाहिद खान,गीता चौहान,अशवनी कौशिक, सुधीर चौधरी, हारुण अंसारी, देशबंधु बिंदल,अमित तोमर, प्राहुल शर्मा,संदीप शर्मा,महावीर सैनी,अनुज तोमर,मौहम्मद रफी गुड्डू, राशिद,संजय तोमर, नदीम, उग्रसैन,राजीव तोमर, अनिल तोमर,बिल्लू आदि मौजूद रहे।
9,222 total views, 2 views today