गौतमबुद्धनगर, 24 अप्रैल।
थाना जारचा पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में विवाहिता की सास को गिरफ्तार कर लिया है। इस प्रकरण में विवाहिता के पति और ससुर को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
थाना जारचा पुलिस ने बताया कि गुरुवार को केस नम्बर 35/25 धारा 85/80(2) बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधि0-1961 थाना जारचा गौतमबुद्धनगर में वांछित चल रही 1 अभियुक्ता पिंकी पत्नी सतेन्द्र निवासी ग्राम कलौन्दा थाना जारचा गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 38 वर्ष को निवास स्थान ग्राम कलौंदा से गिरफ्तार किया गया है।
घटना का विवरण-
अभियुक्तगण द्वारा वादी की बेटी को दहेज के लिए प्रताडित करना, अतिरिक्त दहेज की मांग करना, दहेज की मांग पूरी न होने पर वादी की पुत्री की मृत्यु कर देने के सम्बन्ध में थाना जारचा पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसमें मृतका के ससुर सतेन्द्र व पति निशान्त को गिरफ्तार कर पूर्व में ही माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तृत किया जा चुका है ।
गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरण-
पिंकी पत्नी सतेन्द्र निवासी ग्राम कलौन्दा थाना जारचा गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 38 वर्ष