ब्रेकिंग न्यूज: नोएडा के व्यापारी नेता विपिन अग्रवाल ने पुलिस पर लगाया जबरन हाउस अरेस्ट का आरोप, पौत्र के जन्म दिन पर पुलिस का पहरा
गौतमबुद्ध नगर जिले में मतदाताओं को घर के निकट मतदान केंद्र उपलब्ध कराने के लिए आरडब्ल्यूए-एओए के साथ डीएम की बैठक संपन्न
नोएडा: आरडब्ल्यूए की समस्याओं के समाधान हेतु फोनरवा कार्यालय में नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
नोएडा: आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान नोएडा प्राधिकरण की वैधानिक जिम्मेदारी है : फोनरवा
नोएडा पुलिस की बड़ी उपलब्धि, एंबुलेंस से गांजे की तस्करी करने वाला अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 64 किलो गांजा और वाहन बरामद

जेवर विधायक के सामने छलका किसानों का दर्द, सरकारी अधिकारी मुख्यमंत्री की इच्छाओं का दमन कर रहे हैं

गौतमबुद्धनगर, 26 अप्रैल।

जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह के सामने भट्टा पारसौल के किसानों का दर्द एक फ़िर छलका, उन्होंने कहा पूर्ववर्ती सरकारें दमनकारी नीतियां अपनाकर, जमीनें हड़पती थीं। आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी किसानों के मसीहा बनकर उभरे हैं, लेकिन सरकारी अधिकारी उनकी इच्छाओं का भी दमन कर रहे हैं।

किसानों ने बताया कि प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकारें अपने बिल्डर और पूंजीपति मित्रों को जमीनें बांटने के लिए किसानों पर गोलियां चलवाती थी, लेकिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज किसानों से सीधा संवाद करते हैं और उसी का नतीजा है कि आज जेवर क्षेत्र प्रगति के मार्ग पर प्रशस्त है। 2017 से पहले यहां जमीनों की बंदर बांट हुआ करती थी, किसानों पर गोलियां चलाई जाती थी, लेकिन अब प्रदेश में शांति है और बड़ी-बड़ी परियोजनाएं धरातल पर उतर चुकी है।

भट्टा और पारसौल के किसानों ने जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह से सीधा संवाद करते हुए उक्त बातें कहीं। जेवर के विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने किसानों को पूर्ण आश्वस्त करते हुए कहा कि अब उत्तर प्रदेश सरकार किसानों पर गोलियां के माध्यम से नहीं अपितु वार्ताओं के माध्यम से जमीनों का अधिग्रहण करती है।
जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने किसानों से आगे कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज किसानों को साथ लेकर इस प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे हैं और विगत 08 वर्षों से प्रदेश तरक्की कर रहा है। आज कानून का राज है, गुंडे माफिया जेल में हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *