नोएडा, 26 अप्रैल।
थाना सेक्टर-63 क्षेत्र के अंतर्गत सी-122, सेक्टर-63 नोएडा में विंडसर कंपनी में कपडे़ प्रेस करने वाले 02 स्टीम बॉयलर के फटने से कंपनी की बिल्डिंग में लगे शीशे टूटने से कंपनी के 20 कर्मचारियों को हल्की फुल्की चोट आई है।
फायर ब्रिगेड के अनुसार घायल होने वालों में से 7 पुरुष और 1 महिला कर्मचारी (सचिन उम्र 18 वर्ष, कुलदीप उम्र 21 वर्ष, रविकांत उम्र 25 वर्ष, आकाश उम्र 20 वर्ष, मोहित उम्र 19 वर्ष, आलम उम्र 29 वर्ष, प्रकाश उम्र 52 वर्ष, सीमा उम्र 42 वर्ष) को निजी हॉस्पिटल, सेक्टर-71 में एडमिट कराया गया है। बाकी शेष 12 कर्मचारी (पंकज उम्र 26 वर्ष, मनोज पासवान उम्र 35 वर्ष, सुनीता उम्र 40 वर्ष, आशा रानी उम्र 27 वर्ष, भूमि उम्र 19 वर्ष, कल्प सिंह उम्र 19 वर्ष, प्रमोद उम्र 38 वर्ष, रजनीश उम्र 18 वर्ष, लोकेश उम्र 19 वर्ष, सतेंद्र उम्र 35 वर्ष, पुष्पेंद्र उम्र 27 वर्ष, अतुल उम्र 30 वर्ष) को निजी हॉस्पिटल सेक्टर-63, में एडमिट कराया गया है। सभी घायल सामान्य स्थिति में है। किसी को कोई गंभीर चोट नहीं है। मौके पर पुलिस अधिकारीगण मौजूद है। कानून व्यवस्था स्थापित है। इस घटना में कोई भी व्यक्ति जला/झुलसा नही है, न ही आगजनी हुई है। बॉयलर फटने के कारणों का पता किया जा रहा है।