मेटा ने लॉन्च किए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान: अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप यूज करने के लिए भी लगेंगे पैसे
अलर्ट न्यूज: आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा ! गौतमबुद्धनगर में 29 मई को सबसे ज्यादा असर, दामिनी और सचेत ऐप डाउनलोड कर लें
स्पेशल स्टोरी: नोएडा प्राधिकरण की सुस्ती से मानसून बन सकता है खतरा: सड़कें गड्ढों से भरी, नाले अब भी गंदगी से लबालब
गौतमबुद्धनगर में आरडब्ल्यूए और ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में सोलर रूफटॉप अनिवार्य, मिलेगा 90 लाख तक अनुदान
यूपी में वर्टिकल व्यवस्था और शीर्ष प्रबंधन की मनमानी से प्रदेश की बिजली व्यवस्था ध्वस्त — जनता त्राहि-त्राहि कर रही है-शैलेन्द्र दुबे

टप्पल क्षेत्र में गरजे 15 जेसीबी, 25 अवैध कॉलोनी ध्वस्त

अलीगढ़, 22 मई।

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने गुरुवार को टप्पल क्षेत्र में अवैध रूप से काटी जा रही लगभग 25 अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया इनमें दिन भर 15 जेसीबी चलते रहे।

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री अरुण वीर सिंह के आदेश के क्रम में गुरुवार को प्राधिकरण के विशेष कार्य अधिकारी अपर जिला अधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी खैर, महाप्रबंधक प्रोजेक्ट व प्राधिकरण के भूलेख विभाग केअधिकारियों के द्वारा टप्पल क्षेत्र में अवैध रुप से काटी जा रही कॉलोनियों के विरुद्ध अभियान चलाया गया।अभियान में 15 जेसीबी लगाकर कुल 25 अवैध कालोनियों के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई और लगभग 250 करोड़ की बहुमूल्य भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई गई।यह अभियान आगे भी प्रत्येक मंगलवार को जारी रहेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *