मेटा ने लॉन्च किए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान: अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप यूज करने के लिए भी लगेंगे पैसे
अलर्ट न्यूज: आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा ! गौतमबुद्धनगर में 29 मई को सबसे ज्यादा असर, दामिनी और सचेत ऐप डाउनलोड कर लें
स्पेशल स्टोरी: नोएडा प्राधिकरण की सुस्ती से मानसून बन सकता है खतरा: सड़कें गड्ढों से भरी, नाले अब भी गंदगी से लबालब
गौतमबुद्धनगर में आरडब्ल्यूए और ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में सोलर रूफटॉप अनिवार्य, मिलेगा 90 लाख तक अनुदान
यूपी में वर्टिकल व्यवस्था और शीर्ष प्रबंधन की मनमानी से प्रदेश की बिजली व्यवस्था ध्वस्त — जनता त्राहि-त्राहि कर रही है-शैलेन्द्र दुबे

ग्रेटर नोएडा : शाहबेरी में सड़क को चौड़ा करने का काम पूरा, वाहनों की आवाजाही शुरू

-रोड चौड़ी होने से नोएडा-ग्रेनो व गाजियाबाद आना-जाना हुआ आसान
–अब दोनों तरफ से दो-दो वाहन एक साथ गुजर सकेंगे, जाम से राहत

ग्रेटर नोएडा, 23 मई।

शाहबेरी में ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए सड़क चौड़ीकरण का कार्य पूरा हो गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शुक्रवार से इसे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया है। अब शाहबेरी में ट्रैफिक जाम की समस्या से काफी राहत मिल जाएगी।
दरअसल, नोएडा, ग्रेटर नोएडा व गाजियाबाद के बीच सफर करने वाले हजारों वाहन रोजाना शाहबेरी बाजार होकर गुजरते हैं। रास्ता संकरा होने के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती थी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने ट्रैफिक जाम से लोगों को राहत दिलाने के लिए शाहबेरी रोड को चौड़ा करने के निर्देश दिए।

परियोजना विभाग की वर्क सर्किल एक की टीम ने इस कार्य को दो माह से भी कम समय में इसे पूरा करा लिया है। ट्रैफिक का अत्यधिक दबाव होने के कारण डायवर्जन भी करना पड़ा, जिससे चारमूर्ति गोलचक्कर पर भी वाहनों का दबाव अत्यधिक बढ़ गया था। अब इस रोड के चालू होने से चार मूर्ति चौक पर भी वाहनों का दबाव कम होगा। लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत से रोड और नाली बनाने का कार्य दिन-रात चला। अब यह पूरा हो गया है। अब शाहबेरी रोड दोनों तरफ से लगभग डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़ा हो गया है, जिससे दो-दो वाहन एक साथ गुजर सकेंगे, जिससे शाहबेरी में ट्रैफिक जाम की समस्या से काफी राहत मिल गई है। निर्माण कार्य जारी रहने के दौरान एसीईओ प्रेरणा सिंह व जीएम एके सिंह भी नियमित मौके पर जाकर निगरानी कर रहे थे।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने कार्य संपन्न होने पर परियोजना विभाग की सराहना की। प्राधिकरण ने ट्रैफिक डायवर्जन में सहयोग के लिए पुलिस का भी आभार जताया है। साथ ही दुकानदारों से सड़क पर किसी तरह का अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *