मेटा ने लॉन्च किए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान: अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप यूज करने के लिए भी लगेंगे पैसे
अलर्ट न्यूज: आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा ! गौतमबुद्धनगर में 29 मई को सबसे ज्यादा असर, दामिनी और सचेत ऐप डाउनलोड कर लें
स्पेशल स्टोरी: नोएडा प्राधिकरण की सुस्ती से मानसून बन सकता है खतरा: सड़कें गड्ढों से भरी, नाले अब भी गंदगी से लबालब
गौतमबुद्धनगर में आरडब्ल्यूए और ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में सोलर रूफटॉप अनिवार्य, मिलेगा 90 लाख तक अनुदान
यूपी में वर्टिकल व्यवस्था और शीर्ष प्रबंधन की मनमानी से प्रदेश की बिजली व्यवस्था ध्वस्त — जनता त्राहि-त्राहि कर रही है-शैलेन्द्र दुबे

नोएडा में भारतीय किसान परिषद का धरना 14वें दिन जारी: डूब क्षेत्र के कामगारों को बिजली कनेक्शन की मांग, 26 फरवरी को डीएम आवास घेराव का ऐलान

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम। सेक्टर-16 स्थित बिजली विभाग के मुख्य कार्यालय पर भारतीय किसान परिषद का अनिश्चितकालीन धरना 14वें दिन भी जारी रहा। डूब क्षेत्र (फ्लड प्लेन) में रहने वाले लाखों कामगार वर्ग के परिवारों को वर्षों से बिजली कनेक्शन न मिलने के विरोध में यह आंदोलन तेज हो गया है। धरने में मातृशक्ति की भारी संख्या ने हिस्सा लिया, जिससे प्रदर्शन और प्रभावी हुआ।
भारतीय किसान परिषद की मंगलवार को हुई बैठक में दो महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। पहला 26 फरवरी 2026 को दोपहर 1 बजे सभी प्रदर्शनकारी सेक्टर-16 बिजली दफ्तर से पैदल मार्च करते हुए सेक्टर-27 स्थित डीएम आवास का घेराव करेंगे। दूसरा बिजली विभाग को होली के पर्व तक (मार्च 2026) समय सीमा देते हुए चेतावनी जारी की गई कि यदि कामगार वर्ग को बिजली प्रदान करने का स्थायी निदान नहीं हुआ, तो होली के बाद विभाग के दफ्तर में किसी भी अधिकारी को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

बैठक में एक अन्य मुद्दे पर भी चर्चा हुई। संगठन ने फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ (जो 27 फरवरी 2026 को रिलीज होने वाली है) का पुरजोर विरोध किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा ने वीडियो जारी कर कहा कि यह फिल्म आपसी सौहार्द बिगाड़ने वाली है और समाज में नफरत फैलाने वाली बदनीयत वाली मानसिकता को दर्शाती है। उन्होंने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए चेतावनी दी कि यदि फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई, तो सभी सिनेमाहॉल के बाहर गांधीवादी तरीके से इसका विरोध किया जाएगा।

सुखबीर खलीफा ने स्पष्ट किया, “आपसी तन-मन को खंडित करने वाले दुष्ट तत्वों का समाज द्वारा विरोध किया जाना चाहिए। भारतीय किसान परिषद ऐसी फिल्मों का पुरजोर विरोध करता है जो सामाजिक सद्भाव को प्रभावित करती हैं।”

धरना डूब क्षेत्र के निवासियों की मूलभूत मांग—बिजली और पानी की सुविधा—को लेकर है, जो वर्षों से लंबित है। संगठन का कहना है कि लाखों परिवार अंधेरे में जी रहे हैं और प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *