नोएडा: सौहरखा कुश्ती अखाड़े के दो पहलवानों ने उत्तर प्रदेश स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप में जीते कांस्य पदक
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने छलेरा में लगाया 28वां नि:शुल्क आयुष्मान एवं ई-श्रम कार्ड शिविर
फरीदाबाद: सुरक्षित सड़क, सुरक्षित जीवन की दिशा में एसजे रबर इंडस्ट्री लिमिटेड की सराहनीय CSR पहल
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण का उद्घाटन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया भव्य लोकार्पण, कार्गो टर्मिनल उद्घाटन और MRO सुविधा का शिलान्यास
नोएडा के 50वें वर्ष में मूल निवासियों की पीड़ा: जिन गांवों ने दी जमीन, लाखों नागरिक आज भी पीएनजी -गंगाजल जैसी बुनियादी सुविधाओं को तरसे

नोएडा: सौहरखा कुश्ती अखाड़े के दो पहलवानों ने उत्तर प्रदेश स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप में जीते कांस्य पदक

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
वाराणसी में हाल ही में समाप्त हुई उत्तर प्रदेश स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप (अंडर-20) में नोएडा के सौहरखा कुश्ती अखाड़े के दो होनहार पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किए हैं।

इस प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में फ्रीस्टाइल कुश्ती के विभिन्न भार वर्गों में अखाड़े के टाइगर पहलवान ने 74 किलोग्राम भार वर्ग में और भरत पहलवान ने 67 किलोग्राम भार वर्ग में कड़े मुकाबलों के बीच अपनी ताकत, तकनीक और अनुशासन का लोहा मनवाते हुए कांस्य पदक हासिल किए। दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर सौहरखा कुश्ती अखाड़े में खुशी का माहौल है। अखाड़े के सदस्यों और स्थानीय खेल प्रेमियों ने इन युवा पहलवानों की सफलता पर बधाई देते हुए क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

कोच का बयान

अखाड़े के कोच इंद्रजीत पहलवान ने खिलाड़ियों की सफलता पर कहा,“हमारे खिलाड़ियों ने मैट पर बेहतरीन अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया है। यह तो बस शुरुआत है। हमारा लक्ष्य आने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाना है।” खिलाड़ियों की इस शानदार जीत का श्रेय उनकी कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास और कोच इंद्रजीत पहलवान के कुशल मार्गदर्शन को दिया जा रहा है।

अखाड़े के अन्य सदस्य तथा खेल प्रेमी रवि यादव ने टाइगर पहलवान, भरत पहलवान और कोच इंद्रजीत पहलवान जी को ढेर सारी बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं व्यक्त कीं। सौहरखा कुश्ती अखाड़ा नोएडा के युवा पहलवानों को बेहतर सुविधाएं और प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। यह सफलता न केवल अखाड़े बल्कि पूरे नोएडा क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *