केदारनाथ धाम का कचरा संकट: RTI से खुलासा—2025 यात्रा सीजन में 21.4 MT कचरा, 60% (12.7 MT) बिना प्रोसेस डंप, 5 TPD प्लांट के दावे खोखले
स्पेशल स्टोरी: यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण ने उठाया बड़ा कदम: मेडिकल डिवाइसेस पार्क में ASCA प्रमाणित विश्व स्तरीय लैब्स स्थापित करने के लिए Accuprec Research Labs के साथ समझौता
गौतमबुद्ध नगर: नए मतदाता बनने के लिए फॉर्म-6 भरते समय रखें ये सावधानियां, गलत फोटो-पिनकोड-मोबाइल नंबर से हो सकती है बड़ी परेशानी
नोएडा में भारतीय किसान परिषद का धरना 14वें दिन जारी: डूब क्षेत्र के कामगारों को बिजली कनेक्शन की मांग, 26 फरवरी को डीएम आवास घेराव का ऐलान
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट खंडपीठ की 50 वर्ष पुरानी मांग पर सकारात्मक वार्ता: मेरठ बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत से मिला

नोएडा के लक्ष्मी नारायण मंदिर में आयोजित हुआ बच्चों का निःशुल्क नेत्र जांच शिविर

नोएडा।( नोएडा खबर डॉट कॉम)
सेक्टर-56 स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में संचालित एस डी बाल विद्या मंदिर स्कूल के विद्यार्थियों के लिए सोमवार सुबह निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मंदिर समिति के सहयोग से आई केयर हॉस्पिटल द्वारा आयोजित किया गया। शिविर में 194 विद्यार्थियों, 16 अध्यापिकाओं और अन्य लोगों की आंखों की जांच की गई।
जांच के दौरान जिन बच्चों को दवाइयों की आवश्यकता थी, उन्हें तुरंत दवाइयां प्रदान की गईं। साथ ही, जिन बच्चों को चश्मे की जरूरत पड़ी, उनके लिए नंबर के चश्मे बनवाकर दिए जाएंगे। विशेष रूप से, एक बच्ची के स्प्रिंट ऑपरेशन की जिम्मेदारी आई केयर हॉस्पिटल ने निःशुल्क उठाई है।इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्या श्रीमती आशा गुप्ता अपनी अध्यापिकाओं के साथ उपस्थित रहीं और बच्चों का मनोबल बढ़ाया।
मंदिर समिति के प्रमुख सदस्यों, जिनमें के वी बाबू राव (सनातन धर्म सभा), श्री जे एम सेठ, आर के भट्ट, जी के बंसल, अम्बेश भांबरी और इंद्रपाल खण्डपुर शामिल थे। सभी ने व्यवस्था को सुचारू रूप से संभाला। अनुभवी ए के गुप्ता ने अस्वस्थ होने के बावजूद इस आयोजन का मार्गदर्शन किया। मंदिर समिति ने विशेष रूप से आर एन गुप्ता और ओ पी गोयल के इस सामाजिक कार्य में योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *