गौतमबुद्ध नगर: अब घर बैठे ऑनलाइन मिलेगी खतौनी की प्रमाणित प्रति 15 रुपये में 24×7 उपलब्ध, तहसील-सीएससी जाने की जरूरत खत्म
खास खबर: नाबालिग द्वारा वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाई: मालिक/अभिभावक पर 25,000 रुपये जुर्माना, RC रद्द और 25 वर्ष तक लाइसेंस पर बैन
मेटा ने लॉन्च किए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान: अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप यूज करने के लिए भी लगेंगे पैसे
अलर्ट न्यूज: आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा ! गौतमबुद्धनगर में 29 मई को सबसे ज्यादा असर, दामिनी और सचेत ऐप डाउनलोड कर लें
स्पेशल स्टोरी: नोएडा प्राधिकरण की सुस्ती से मानसून बन सकता है खतरा: सड़कें गड्ढों से भरी, नाले अब भी गंदगी से लबालब

दादरी में विकास की रफ्तार: विधायक तेजपाल सिंह नागर ने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया

दादरी, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
दादरी विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के मजबूतीकरण की दिशा में एक और अहम कदम बढ़ाया गया। शुक्रवार को क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से सड़क, पुल और अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास एवं उद्घाटन बीजेपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशौदिया व विधायक तेजपाल सिंह नागर द्वारा किया गया।

ये कार्य क्षेत्रवासियों के आवागमन को सुगम बनाने, सुरक्षा बढ़ाने और रोजमर्रा की जिंदगी में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम सलारपुर (पताड़ी–नरोली) में NTPC रोड स्थित कांवड़ शिविर स्थल पर प्रस्तावित 40 मीटर लंबाई एवं 10 मीटर चौड़ाई की सी.सी. रोड के निर्माण कार्य के शिलान्यास से हुई। इस कार्य की अनुमानित लागत लगभग 12 लाख रुपये है और यह सांसद निधि से पूर्ण होगा, जिसका श्रेय लोकप्रिय सांसद डॉ. महेश शर्मा को जाता है।

इसके बाद विधायक ने ग्राम रसूलपुर में लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवनिर्मित पुलिया का लोकार्पण किया।
फिर ग्राम रसूलपुर एवं प्यावली रोड पर कुल 316.44 लाख रुपये की लागत से:

नवनिर्मित पुलिया का उद्घाटन
बड़ी नहर के पुल के निर्माण कार्य एवं चौड़ीकरण का शुभारंभ भी विधायक तेजपाल सिंह नागर द्वारा किया गया।इस अवसर पर भाजपा पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा सहित कई गणमान्य जनप्रतिनिधि, क्षेत्रीय पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से उपस्थित लोगों में मूलचंद शर्मा (पूर्व प्रधान),अशोक ठाकुर,गजेन्द्र प्रधान, दीनदयाल शर्मा (पताड़ी),ब्रह्मपाल नम्बरदार (नरोली),धीर सिंह राणा (मंडल अध्यक्ष) पवनेश प्रधान, रिंकू प्रधान,राकेश राणा, मनोज सिसोदिया, एच.के. शर्मा, अशोक (BDC) तथा अन्य ग्रामों के सम्मानित प्रतिनिधि शामिल हुए।

विधायक तेजपाल सिंह नागर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “दादरी विधानसभा में सड़क, पुल और बुनियादी ढांचे का सुदृढ़ीकरण मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। ये विकास कार्य न केवल आवागमन को आसान बनाएंगे, बल्कि स्थानीय निवासियों की सुरक्षा बढ़ाएंगे और उन्हें प्रत्यक्ष लाभ पहुंचाएंगे। मैं क्षेत्रवासियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करता हूं और आश्वासन देता हूं कि सभी कार्य समयबद्ध एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएंगे।”

ये परियोजनाएं दादरी क्षेत्र में निरंतर विकास यात्रा का हिस्सा हैं, जो विधायक तेजपाल सिंह नागर के नेतृत्व में ग्रामीण इलाकों तक पहुंच रही हैं। क्षेत्रवासी इन कार्यों से उत्साहित दिखे और भविष्य में और अधिक विकास की उम्मीद जता रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *