8 जून तक केंद्र सरकार ने सिर्फ 78.6 करोड़ वेक्सीन का ऑर्डर दिया, आरटीआई के जरिये मिली जानकारी
1 min readनई दिल्ली, 15 जुलाई।
केंद्र सत्कार ने देश भर में सभी राज्यों को फ्री वेक्सीन उपलब्ध कराने की घोषणा की है। ऐसे में आरटीआई के जरिये चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। 8 जून 2021 तक वेक्सीन बनाने वाली कंपनियों को सिर्फ 78.6 करोड़ डोज के ही आर्डर दिए गए हैं जबकि हमारे देश मे 18 साल से अधिक उम्र वाले 95 करोड़ लोग हैं। उनकी जरूरत को देखा जाए तो यह 190 करोड़ डोज के करीब बैठता है।
नोएडा निवासी कमोडोर लोकेश बतरा ने नोएडा खबर डॉट कॉम को बताया कि उन्होंने इस सम्बंध में आरटीआई के जरिये जानकारी मांगी थी। उन्होंने बताया कि जनवरी 2021 में केंद्र सरकार ने सिर्फ 18 करोड़ डोज का आर्डर दिया था। इसके साथ ही उन्होंने वेक्सीन से जुड़े कई महत्वपूर्ण आंकड़े जारी किए हैं। इसमे सीरम इंस्टिट्यूट और भारत बॉयोटेक को किये गए ऑर्डर का ब्यौरा भी दिया है।
1,463 total views, 4 views today