ब्रेकिंग न्यूज: नोएडा के व्यापारी नेता विपिन अग्रवाल ने पुलिस पर लगाया जबरन हाउस अरेस्ट का आरोप, पौत्र के जन्म दिन पर पुलिस का पहरा
गौतमबुद्ध नगर जिले में मतदाताओं को घर के निकट मतदान केंद्र उपलब्ध कराने के लिए आरडब्ल्यूए-एओए के साथ डीएम की बैठक संपन्न
नोएडा: आरडब्ल्यूए की समस्याओं के समाधान हेतु फोनरवा कार्यालय में नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
नोएडा: आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान नोएडा प्राधिकरण की वैधानिक जिम्मेदारी है : फोनरवा
नोएडा पुलिस की बड़ी उपलब्धि, एंबुलेंस से गांजे की तस्करी करने वाला अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 64 किलो गांजा और वाहन बरामद

गौतमबुद्धनगर : बीजेपी स्थापना दिवस के कार्यक्रमों में शामिल होने सेक्टर 151 पहुंचे राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, सांसद व विधायक भी रहे मौजूद

ग्रेटर नोएडा, 7 अप्रैल।

भाजपा गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा मंडल पर भारतीय जनता के वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय महामंत्री श्री अरुण सिंह ने सोमवार को क्लब हाउस, जेपी अमन, सेक्टर 151 में, बूथ नंबर 713 पर भाजपा झंडा, भारत माता, डॉक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाधाय के चित्रों पर पुष्पांजली अर्पित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा व कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया उनके साथ भाजपा वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा व एमएलसी श्री श्रीचन्द शर्मा का भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने की, कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री श्री अरुण सिंह ने कहा कि भाजपा का 45 वाँ स्थापना दिवस पूरे भारत में सभी बूथों पर मनाया जा रहा है जो कि छह अप्रैल से 12 अप्रैल तक कार्यक्रम बूथ मंडल ज़िला प्रदेश स्तर तक चलेंगे जिसमे आज भारत माता व हम सबके मार्गदर्शक राष्ट के महान स्वतंत्रता सेनानी चिन्तक डॉक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी व राष्ट्रवादी अंत्योदय के प्रेरणासोत्र पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्रों को पुष्पांजली अर्पित की गयी और उन्होंने बताया कि छह अप्रैल 1980 से भाजपा स्थापना दिवस से संघर्षों से आगे बढ़ते हुए आज देश में एनडीए भाजपा श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का तीसरा कार्यकाल चल रहा है।

भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ऐतिहासिक कार्य हुए धारा 370 राम मंदिर निर्माण का कोर्ट के द्वारा मार्ग खुला और राम मंदिर बना और आज देश की संसद रात के तीन बजे तक उस वक़्फ़ बोर्ड संशोधन के लिये जिनसे आम जन मानस परेशान दुखी था वक़्फ़ का एक ऐसा नियम कांग्रेस UPA सरकार ने लूट का अड्डा बनाया जिसमे वक़्फ़ जिस किसी की ज़मीन पर दावा कर उसे अपनी बताता पर अब ऐसा चलने वाला नहीं है। अब पहले कागज दिखाओ जब कुछ होगा और उन्होंने कहा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ योगी की तारीफ़ करते हुए कहा आज प्रदेश में क़ानून व्यवस्था बहुत अच्छी है प्रदेश में विकास कार्यों के साथ आध्यात्मिक ऐतिहासिक महाकुंभ जिसमे देश विदेश से 66 करोड़ श्रद्धालुओं ने पवित्र संगम गंगा किया।

सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने कहा भाजपा स्थापना दिवस व बूथ संवाद पर कार्यक्रम करते हुए पार्टी की रीति नीति के विषय में बताते हुए नये लोगो को भी पार्टी से जोड़ना है भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक प्राथमिक सदस्य वाली पार्टी है मोदी जी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है देश ज्ञान विज्ञान आर्थिक व सैन्य रूप से मज़बूत हुआ है।

एमएलसी श्री श्रीचन्द शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है सभी कार्यकर्ता पार्टी संगठन के कार्यों में लगकर पार्टी विचारधारा को जन जन तक पहुँचाना है। जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि पार्टी की विचारधारा और सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुँचाते हुए जनता के कार्यों में अपनी सहभागिता निभाते हुए सेवा समर्पण भाव से कार्य करे इस अवसर पर मुख्यरूप से जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज वरिष्ठ नेता सुभाष भाटी जिला उपाध्यक्ष सतेन्द्र नागर दीपक नागर मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य मंडल अध्यक्ष अर्पित तिवारी वीरेन्द्र भाटी रवि जिन्दल अरुण प्रधान महेश शर्मा नवीन भाटी अमन कौशिक नीतीश भाटी राज़ेश शर्मा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *