नोएडा पुलिस की बड़ी उपलब्धि, एंबुलेंस से गांजे की तस्करी करने वाला अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 64 किलो गांजा और वाहन बरामद

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
नोएडा पुलिस ने कमिश्नर के निर्देशन में एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना फेस-1 पुलिस ने एंबुलेंस से अवैध गांजे की तस्करी करने वाले शातिर अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के कब्जे से 64 किलो अवैध गांजा (बाजार मूल्य करीब 13 लाख रुपये) और तस्करी में इस्तेमाल होने वाली बिना नंबर प्लेट वाली एंबुलेंस बरामद की गई।

एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस
एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 20 जुलाई को थाना फेस-1 पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी। इसके आधार पर झुंडपुरा बार्डर के पास कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान ओमवीर सिंह (48 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से आगरा का निवासी है।

तस्करी का तरीका
एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि अभियुक्त लंबे समय से उड़ीसा और अन्य राज्यों से “उड़िया गांजा” लाकर नोएडा समेत पूरे एनसीआर में सप्लाई करता था। वह एंबुलेंस का इस्तेमाल इसलिए करता था क्योंकि टोल प्लाजा और चेकिंग पॉइंट पर आसानी से निकल जाता था। कोई संदेह नहीं होता था। गांजा दिल्ली-नोएडा में पहुंचाकर छोटे पैकेट बनाकर बेचता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *