ब्रेकिंग न्यूज: नोएडा में पुलिस सिपाही की सांठ-गांठ से चल रहा था नशे का कारोबार, वीडियो से हुई पुष्टि, सिपाही को बर्खास्त कर गिरफ्तार किया

गौतमबुद्धनगर। नोएडा में नशे का कारोबार चला रही दो लेडी डॉन के कारोबार के बीच एक के साथ पुलिस की संलिप्तता सामने आने के बाद पुलिस के एक सिपाही को नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार नोएडा में नशे का कारोबार पुलिस के एक सिपाही की सांठ-गांठ से चल रहा था। 4 अगस्त 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर वायरल हुए एक वीडियो से इसकी पुष्टि हो गई, जिसमें पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में तैनात आरक्षी पुनीत की गांजा तस्करी करने वाली महिला के साथ संदेहास्पद बातचीत साफ नजर आ रही थी। वीडियो का संज्ञान लेते हुए सिपाही को तत्काल सेवा से बर्खास्त कर दिया गया और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *