ब्रेकिंग न्यूज: नोएडा में पुलिस सिपाही की सांठ-गांठ से चल रहा था नशे का कारोबार, वीडियो से हुई पुष्टि, सिपाही को बर्खास्त कर गिरफ्तार किया
खास खबर: नोएडा विधायक एवं सीएफआई अध्यक्ष पंकज सिंह ने साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों और पार्टनर्स को सम्मानित किया
ब्रेकिंग न्यूज: डॉ. वीएस चौहान समेत तीन सदस्यीय टीम करेगी नोएडा के ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की निगरानी
ब्रेकिंग न्यूज़:;कोर्ट से बरी होने के बाद नोएडा में बृजभूषण शरण सिंह की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस, रामायण और महाभारत के प्रसंगों का जिक्र
खास खबर: नोएडा प्राधिकरण के सीईओ के फैसले पर जनता ने उठाए सवाल, जन स्वास्थ्य विभाग बहाल करने की जोरदार मांग

नोएडा पुलिस ने 64 मामलों की 4100 लीटर से ज्यादा अवैध शराब नष्ट की

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने थाना सेक्टर-142 के अंतर्गत  न्यायालय के आदेश पर वर्ष 2022-24 के दौरान दर्ज 64 आबकारी अधिनियम के मामलों से संबंधित लगभग 4100 लीटर अवैध शराब को नष्ट कर दिया।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार चलाए जा रहे माल निरस्तीकरण अभियान के तहत आज कुल 3371 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब, 323 लीटर अवैध बीयर और 406 लीटर अवैध देशी शराब को जेसीबी मशीन से तोड़कर गड्ढा खोदकर मिट्टी से दबा दिया गया। कुल मिलाकर 4100 लीटर से अधिक अवैध शराब का निस्तारण किया गया।
यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा, अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त सेंट्रल नोएडा तृतीय, प्रभारी निरीक्षक थाना सेक्टर-142 और आबकारी निरीक्षक गौतमबुद्धनगर की उपस्थिति में की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *