ब्रेकिंग न्यूज़: कंटेनर ड्राइवर निकला चोर गिरोह का सरगना, 50 लाख के मोबाइल बरामद; 6 गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
थाना बीटा-2 पुलिस ने कंपनी से मोबाइल चुराकर सस्ते दाम पर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस सिलसिले में गैंग के 6 सदस्य गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 154 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि गिरोह का मास्टरमाइंड खुद उसी कंपनी का कंटेनर चालक केशव कुमार है। सोमवार को छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 154 मोबाइल फोन (कीमत करीब 50 लाख रुपये), ढाई लाख रुपये नकद और एक स्कॉर्पियो कार मिली।
कैसे पकड़े गए
एक्सप्रेस बीज लॉजिस्टिक कंपनी (साइट-4) से 165 मोबाइल गायब निकले। कंपनी मैनेजर ने 24 जुलाई को थाने में रिपोर्ट लिखवाई। पुलिस ने सीसीटीवी और निगरानी से फोन का पता लगाया। 31 अगस्त को पीपल वाला गोल चक्कर, नट मढैय्या के पास सभी को दबोचा गया।चोरी का तरीकाकेशव कंपनी का ड्राइवर था। वह कंटेनर में मोबाइल दूसरे शहर भेजने ले जाता था। रास्ते में सील खोलकर डिब्बों से फोन निकाल लेता था। साथी मनोज, विनित उर्फ मसना, शोएब, हसीबुर्रहमान, रवि और राकेश मिलकर फोन बाजार में सस्ते दाम पर बेच देते थे।
गिरफ्तार आरोपी
केशव कुमार (30) और मनोज कुमार (25) अलीगढ़ के गोंडा थाना क्षेत्र के हैं। रवि कुमार (32) मथुरा के कोसी कलां का रहने वाला है। विनित उर्फ मसना (23) भी अलीगढ़ के कुंवरपुर का है। शोएब (24) और हसीबुर्रहमान (32) बिजनौर जिले के हैं।केशव पहले भी अलीगढ़ और सूरजपुर में चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस बाकी फोन और अन्य साथियों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *