नोएडा विधायक पंकज सिंह ने सलारपुर में किया 5.77 करोड़ के बारातघर का शिलान्यास, बोले- अधिकारी जनता के बीच पहुंचकर लें फैसले

नोएडा, ( नोएडा खबर डॉट कॉम )
विधायक पंकज सिंह ने बुधवार को ग्राम सलारपुर में लगभग 5.77 करोड़ रुपये (576.91 लाख) की लागत से बनने वाले बारातघर का शिलान्यास किया। वर्षों से गांववाले सामुदायिक केंद्र की मांग कर रहे थे। इस बारातघर से गांव के लोगों को शादी-विवाह और सामाजिक कार्यक्रमों में सुविधा मिलेगी।
शिलान्यास के मौके पर पंकज सिंह ने गांववालों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को तुरंत और सही समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि अधिकारी केवल दफ्तर में बैठकर फैसले न लें, बल्कि नियमित रूप से शहर और गांवों का दौरा करें, लोगों की जरूरतों को समझें और उसी हिसाब से विकास कार्य करें। जनता की सुविधा और हित को सबसे ऊपर रखें।
विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद क्षेत्र में विकास के काम तेजी से बढ़े हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की प्रगति का जिक्र किया और कहा कि कानून-व्यवस्था में सुधार हुआ है।संबोधन में उन्होंने राष्ट्रीय एकता पर जोर देते हुए कहा कि राजनीतिक मतभेद रखने का अधिकार सबको है, लेकिन देश के सम्मान और राष्ट्रीय हित की बात आने पर सबको तिरंगे के नीचे एकजुट होना चाहिए।
नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक ए.के. अरोड़ा ने बताया कि यह बारातघर अप्रैल 2028 तक पूरा कर गांववासियों को सौंप दिया जाएगा। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रबंधक डोरेलाल वर्मा, प्रबंधक उमेश त्यागी, पंडित भागमल शर्मा, अमित त्यागी, रूपचंद मुनीम, अशोक भाटी, सुखवीर प्रधान, चंदगीराम यादव, महेश अवाना, जयराज भाटी, सहदेव त्यागी, करतार चौहान, विपुल शर्मा, रिक्की प्रधान, मुक्तानन्द प्रधान, डॉ. बाली, चरण सिंह भाटी, बबलू यादव, निरंजन प्रधान, पंकज झा, रघुवर फौजी, जोगिंदर भड़ाना, मनोज त्यागी, किरण पाल, निरंजन चौधरी, वीरेंद्र सिंह, धीरज प्रधान, सुंदर चंदेल, मदन, योगेश, धर्मेंद्र सिंह, सिंहराज गुर्जर, प्रवीण, आनंद प्रधान, अंकित भाटी, जितेंद्र, राहुल शर्मा, प्रमोद, रवि यादव, श्रीपाल कसाना, प्रमोद बैसोया, मांगेराम, किशन बेनीवाल, सुनील यादव, गोपाल पांडे सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *