नोएडा,(नोएडा खबर डॉट कॉम)
प्रवर्तन निदेशालय ने महर्षि आश्रम की भूमि घोटाले से जुड़े मामले में नोएडा प्राधिकरण के कर्मचारियों समेत कुछ लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है। ईडी ने इनकी किसी भी तरह की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है।
मिली जानकारी के अनुसार उठाए गए लोगों में महाप्रबंधक का पीएस, वर्क सर्किल-10 का सुपरवाइजर और निर्माण एजेंसियों से जुड़ा एक लाइजनर शामिल बताया गया है। इन्हें घरों से पूछताछ के लिए ले जाया गया। आरोप है कि ये अवैध निर्माण में संरक्षण के एवज में नकद राशि लेने-दिलाने से जुड़े हो सकते हैं।
अन्य रिपोर्टों में सिविल ठेकों में कथित अनियमितता के मामले में जीएम के पीएस और सर्किल-10 सुपरवाइजर समेत कर्मचारियों से पूछताछ का उल्लेख है। सूत्रों के अनुसार जांच भंगेल और सलारपुर की अवैध इमारतों तथा कथित कैश फ्लो से भी जोड़ी जा रही है।
