पीएम मोदी के जन्मदिन पर जेवर वासियों को मिली सौगात, 17 सितंबर सुबह 11 बजे से स्थानीय लोगों को एक्सप्रेस वे से विशेष आवागमन सुविधा शुरू

जेवर,(नोएडा खबर डॉट कॉम)।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जेवर क्षेत्र के स्थानीय नागरिकों के लिए यमुना एक्सप्रेसवे और आसपास के गांवों में आवागमन की नई सुविधा गुरुवार 17 सितंबर को सुबह 11 बजे से शुरू हो रही है। निर्धारित पहचान-पत्र दिखाकर लोग अपने दैनिक और आवश्यक कामों के लिए इस सुविधा का उपयोग कर सकेंगे।

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर जेवर क्षेत्र को यह सुविधा मिलना सौभाग्य और प्रसन्नता का विषय है। उनके मुताबिक यह केवल आवागमन की सुविधा नहीं, बल्कि उन किसानों और स्थानीय नागरिकों के योगदान का सम्मान भी है, जिन्होंने क्षेत्र के विकास में भूमिका निभाई।सुविधा शुरू होने से यमुना एक्सप्रेसवे और आसपास के गांवों के लोगों को तहसील, कलेक्ट्रेट, न्यायालय, मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय और जिला मुख्यालय के अन्य सरकारी संस्थानों तक आने-जाने में आसानी होगी।

विधायक ने कहा कि जेवर आज नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, औद्योगिक निवेश, विकास परियोजनाओं और आधुनिक आधारभूत ढांचे के कारण तेजी से बदल रहा है। इस बदलाव की नींव में स्थानीय किसानों और नागरिकों का योगदान रहा है। जिन लोगों ने जमीन और सहयोग देकर विकास का रास्ता खोला, विकास की सुविधाओं पर उनका भी अधिकार है।

प्रयास यह है कि क्षेत्र के हर बड़े विकास का लाभ स्थानीय नागरिकों तक पहुंचे।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन जैसे विशेष अवसर पर इस व्यवस्था का प्रारंभ जेवर के लिए यादगार क्षण है और यह विकास के साथ स्थानीय हितों को प्राथमिकता देने की भावना को भी दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *