नोएडा। नोएडा खबर डॉट कॉम।
भारतीय पर्व आयोजन समिति, नोएडा पिछले 26 वर्षों से गोवर्धन पूजा का भव्य आयोजन करती आ रही है। इसी क्रम में इस वर्ष 9 नवंबर 2026 (सोमवार) को सायं 5 बजे से वेडिंग विला, सेक्टर 51, नोएडा में विशाल गोवर्धन पूजा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक एवं सचिव विपिन अग्रवाल ने बताया कि द्वापर युग में देवताओं के राजा इंद्र के अभिमान को तोड़ने के लिए भगवान श्रीकृष्ण द्वारा सात दिन तक अपनी छोटी उंगली पर धारण किए गए श्री गिरिराज जी आज भी लाखों भक्तों की आस्था का केंद्र हैं। दीपावली के अगले दिन की इसी परंपरा के अनुसार पूरे विश्व में गोवर्धन पूजा मनाई जाती है।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में पारंपरिक पूजा के साथ राजू प्रिंस एवं अन्य कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। भगवान को अन्नकूट एवं छप्पन भोग प्रसाद अर्पण कर भक्तों में वितरित किया जाएगा।
विपिन अग्रवाल ने आगे बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद डॉक्टर महेश शर्मा होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के पश्चिमी यूपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर और पूर्व विधायक श्रीमती विमला बाथम शामिल होंगी। मुख्य यजमान मुकेश गुप्ता (के.बी. मार्ट) रहेंगे।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था संरक्षक सुधीर कुमार मित्तल, अध्यक्ष ओ.पी. गोयल, महासचिव डी.के. सिंहल, उपाध्यक्ष डी.के. मित्तल एवं जे.एम. गुप्ता की खास भूमिका रहेगी।
