नोएडा खबर

खबर सच के साथ

प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिन पर बीजेपी ने लगाया रक्तदान शिविर और प्रदर्शनी

1 min read

नोएडा, 17 सितंबर।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा नोएडा द्वारा सेवा पखवाड़े की शुरुआत रक्तदान शिविर के आयोजन से हुई। रक्तदान शिविर का आयोजन युवा मोर्चा द्वारा किया गया।

इस रक्तदान शिविर में क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा मोहित बेनीवाल जी, सांसद डॉ महेश शर्मा जी, नोएडा विधायक एवं प्रदेश युवा मोर्चा प्रभारी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह जी, कैप्टेन विकास गुप्ता, नॉएडा ज़िलाध्यक्ष मानोज गुप्ता तथा अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

रक्तदान शिविर की शुरुआत में भाजयुमो अध्यक्ष राम निवास यादव, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता ने रक्तदान करके की। श्री मोहित बेनीवाल ने कहा कि यशश्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित रक्तदान का कार्यक्रम निश्चित ही जनमानस में इस पुनीत कार्य के लिए जनजागरण में सहायक होगा साथ ही उन्होंने नागरिकों से स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की जिससे किसी व्यक्ति का जीवन बचाया जा सके। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हुए सभी डॉक्टरों एवम् अन्य सहयोगियों तथा विशेषकर रक्तदान से जुड़े हुए सभी भद्रजनों को हार्दिक आभार प्रकट किया।

डॉक्टर महेश शर्मा ने कहा की रक्तदान महादान है और इससे शुभ कार्य कुछ और नहीं हो सकता कि आप रक्तदान के माध्यम से जीवन दान करने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।

विधायक पंकज सिंह ने सभी नोएडा वासियों का धन्यवाद करते हुए कहा की नोएडा में विषम से विषम परिस्थिति में भी कभी रक्त की कमी नहीं होने दी तथा रक्तदान में नोएडा सदैव सम्पूर्ण प्रदेश के लिए एक मिसाल बनता रहा है।

युवा मोर्चा प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि क़रीब एक सेंटर से क़रीब 150 यूनिट ब्लड का दान किया गया और ज़िले में 11 जगहों पर रक्तदान शिवर चलाए गए।

शाम को 5 बजे क़रीब नॉएडा शिल्प हाट में भाजपा द्वारा नामो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें मोदी जी के व्यक्तित्व से जुड़ी सभी बातों को चित्रों के माध्यम से सभी को दिखाया गया। इस प्रदर्शनी में भारी संख्या में लोग और कार्यकर्ता रहे।

भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने सभी कार्यक्रमों को सफ़ाल बनाने पर सभी का धन्यवाद किया और आगामी कार्यक्रमों में पूरे ज़ोर शोर से भाग लेने का आग्रह किया।

सभी कार्यक्रमों में नॉएडा महानगर से ज़िला प्रभारी बसंत त्यागी , महामंत्री चन्दगीराम यादव, उमेश त्यागी, डिंपल आनंद, गणेश जाटव ,ज़िला उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, धर्मेन्द्र गुप्ता ,युद्धवीर चौहान, गिरीश कोटनाला, महेश अवाना, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, मंत्री सपी चमोलि, रवि यादव, प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा अमल खटीक, मंडल अध्यक्ष -पंकज झा ,कल्लू सिंह ,गोपाल गोड़ ,सुराजपाल राणा ,लोकेश कश्यप ,राममेहर कौशिक ,अशोक मिश्रा, राजकुमार चौहान, सचिन अम्बावता, मोहित शर्मा, नवीन मिश्रा, धर्मेंद्र चौहान, प्रज्ञा पाठक, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 55,509 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.