नोएडा खबर

खबर सच के साथ

गौतमबुद्धनगर जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को योगी सरकार देगी यूपी गौरव सम्मान, 15 अक्टूबर तक करें आवेदन

1 min read

– उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान प्राप्त करने के लिए आगामी 15 अक्टूबर तक करें अपना आवेदन।

-जिला सूचना कार्यालय गौतम बुद्ध नगर में जमा करना होगा अपना आवेदन।

नोएडा, 4 अक्टूबर।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के क्रम में जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने जनपद के ख्यातिलब्ध महानुभावों का आह्वान करते हुए उन्हें जानकारी दी है कि उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा उत्तर प्रदेश के ऐसे ख्यातिलब्ध महानुभावों, जिन्होंने शास्त्रीय संगीत, लोक संगीत(गायन,वादन, नृत्य), ललित कलाएं, नाट्य विधायें, फिल्म व मीडिया, समाज सेवा, समाज कल्याण, युवा कल्याण, महिला कल्याण एवं दिव्यांग कल्याण तथा कृषि, उद्यान, दुग्ध विकास, गोसेवा, पशुपालन, वन एवं वन्य जीव तथा पर्यावरण संरक्षण, उद्यमिता, कौशल विकास, रोजगार सृजन, स्वावलंबन तथा अन्य क्षेत्रों शिक्षा, साहित्य, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी खेल आदि में अपने व्यक्तिगत प्रयासों से उत्कृष्टता के आयाम स्थापित करते हुए राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरव हासिल करने वाले जनपद के ख्यातिलब्ध महानुभावों को उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से अलंकृत किया जाएगा।
उन्होंने उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान प्राप्त करने के लिए पात्रता के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि आवेदक उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए, आवेदक विभिन्न विधाओं, कार्य क्षेत्रों के ऐसे राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त महानुभाव, जिन्होंने अपनी प्रतिभा, दीर्घ साधना के आधार पर श्रेष्ठ उपलब्धि प्राप्त की हो, जिन्होंने देश एवं विदेश में उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया हो, राज्य सरकार अथवा भारत सरकार से पूर्व में किसी अन्य राष्ट्रीय/राज्य पुरस्कार अथवा सम्मान प्राप्त महानुभाव को सामान्यता इस पुरस्कार की पात्रता परिधि में नहीं रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान के रूप में चयनित/पुरस्कृत कलाकार/ महानुभावों को 11 लाख रुपए नगद धनराशि, अंग वस्त्र एवं ताम्र वस्त्र/ मोमेंटो भेंट स्वरूप प्रदान किया जाएगा। जो पात्र आवेदन करना चाहता है वे उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान प्राप्त करने के लिए जिला सूचना कार्यालय गौतम बुद्ध नगर, कमरा नंबर 201ए प्रथम तल कलेक्ट्रेट कंपाउंड सूरजपुर ग्रेटर नोएडा से आवेदन प्रारूप प्राप्त करते हुए आगामी 15 अक्टूबर तक अपना आवेदन जमा करा सकते हैं, ताकि समय से विवरण शासन को प्रेषित किया जा सके।

 14,434 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.