नोएडा खबर

खबर सच के साथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 अक्टूबर को अयोध्या जाएंगे

1 min read

अयोध्या 18 अक्टूबर।

यूपी के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी 19 अक्टूबर को छठे दीपोत्सव की समीक्षा करने अयोध्या आ रहे हैं। वे लगभग दोपहर बाद राम कथा संग्रहालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसके पहले मुख्यमंत्री जी श्रीराम जन्मभूमि व हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन के साथ साथ श्रीराम मंदिर निर्माण का अवलोकन व राम की पैड़ी एवं सरयू आरती स्थल व रामकथा पार्क का निरीक्षण करेंगे। इसी क्रम में मंगलवार को मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र, पुलिस महानिदेशक श्री देवेन्द्र सिंह चौहान, मुख्यमंत्री जी के सलाहकार श्री अवनीश अवस्थी, प्रमुख सचिव पर्यटन श्री मुकेश मेश्राम आदि अधिकारियों के साथ साथ पुलिस विभाग के कानून व्यवस्था एवं अभिसूचना आदि का स्थलीय भ्रमण हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य स्थलों का निरीक्षण एवं तैयारियों का अवलोकन करना था। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अयोध्या हवाई पट्टी पर समीक्षा भी की गयी। इस बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक श्री बी0के0 सिंह, आईजी सुरक्षा श्री संजीव गुप्ता, पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन व अनेक सुरक्षा विभाग के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ मण्डलायुक्त श्री नवदीप रिणवा, पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी श्री नितीश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशान्त वर्मा, नगर आयुक्त श्री विशाल सिंह एवं मेला से जुडे़ अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

छठे दीपोत्सव के सम्बंध में विस्तृत जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को जिलाधिकारी श्री नितीश कुमार द्वारा तथा पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था से सम्बंधित बिन्दुओं की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशान्त वर्मा द्वारा दी गयी। मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक द्वारा दीपोत्सव के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों श्री रामलला विराज मंदिर राम की पैड़ी, रामकथा पार्क आदि का भ्रमण किया गया तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियों को बेहतर व्यवस्था करने हेतु निर्देश दिया गया। भ्रमण के दौरान कार्यक्रम स्थलों पर विभागीय अधिकारियों के अलावा इवेन्ट आदि से जुड़े विशेषज्ञ एवं डा0 राम मनोहर लोहिया अवध विवि के प्रो0 अजय प्रताप सिंह, एडीएम सिटी श्री सलिल कुमार पटेल, पुलिस अधीक्षक नगर श्री मधुवन सिंह के साथ पुलिस एवं जिला प्रशासन से जुड़े सम्बंधित विभाग के अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

 5,960 total views,  4 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.