नोएडा खबर

खबर सच के साथ

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू एक नवम्बर को सड़क मार्ग से ग्रेटर नोएडा आएंगी, जारी हुई ट्रैफिक अडवाइजरी

1 min read

नोएडा/ ग्रेटर नोएडा।

भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जी के एक्सपोमार्ट ग्रेटर नोएडा में एक नवम्बर को कार्यक्रम के दृष्टिगत दिल्ली से एक्सपो मार्ट ग्रेटर नोएडा तक सड़क मार्ग द्वारा जाने पर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर आवश्यकतानुसार अल्प समय के लिए यातायात डायवर्जन किया जायेगा।
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जी के एक्सपोमार्ट ग्रेटर नोएडा में भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत दिल्ली से एक्सपो मार्ट ग्रेटर नोएडा तक मार्ग द्वारा जाने पर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर आवश्यकतानुसार अल्प समय के लिए यातायात डायवर्जन किया जायेगा। जो वाहन
चिल्ला रेड लाइट/डीएनडी से मार्ग द्वारा एक्सपो मार्ट जाने पर
1- गोलचक्कर चौक से एक्सप्रेस-वे होकर ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाला यातायात गोलचक्कर चौक से रजनीगन्धा चौक, सैक्टर 37 होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेगा।
2- डीएनडी से एक्सप्रेस-वे होकर ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाला यातायात रजनीगन्धा चौक से स्टेडियम/सैक्टर 18, सैक्टर 37 होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेगा।
3- चिल्ला रेड लाइट से एक्सप्रेस-वे होकर ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाला यातायात सैक्टर 14ए फ्लाईओवर से गोलचक्कर चौक होते हुए रजनीगन्धा चौक, सैक्टर 37 होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेगा।
4- गोलचक्कर चौक से एक्सप्रेस-वे होकर ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाला यातायात गोलचक्कर चौक से रजनीगन्धा चौक, सैक्टर 37 होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेगा।
5- रजनीगन्धा चौक से एक्सप्रेस-वे होकर ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाला यातायात रजनीगन्धा से सैक्टर 18, सैक्टर 37 होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेगा।
6- एलिवेटिड मार्ग से एक्सप्रेस-वे होकर ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाला यातायात सैक्टर 37 होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेगा।
7- सैक्टर 37 से एक्सप्रेस-वे होकर ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाला यातायात सैक्टर 44 गोलचक्कर होकर सर्विस रोड से अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
8- सर्विस रोड से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर चढने वाले यातायात का सर्विस रोड से संचालन कराया जायेगा।
9- जीरो प्वाइंट से परीचौक की ओर जाने वाला यातायात जीरो प्वांइट से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर पंचशील अण्डरपास से एनएसईजेड होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।

कार्यक्रम स्थल से वाया डीएनडी/चिल्ला रेड लाईट से दिल्ली जाने पर-
1- परीचौक से नोएडा-ग्रेटर नोएडा की ओर आने वाला यातायात अल्फा कॉमर्शियल गोलचक्कर/पी-3 गोलचक्कर होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
2- आगरा से नोएडा की ओर आने वाला यातायात परीचौक/अल्फा कॉमर्शियल गोलचक्कर होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
3- सैक्टर 37 से डीएनडी/चिल्ला की ओर आने वाला यातायात सैक्टर 37 से सैक्टर 18, रजनीगन्धा चौक होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
4- कालिन्दी से चिल्ला/डीएनडी की ओर आने वाला यातायात सैक्टर 37 से सैक्टर 18, रजनीगन्धा चौक होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
5- एलिवेटिड मार्ग से चिल्ला/डीएनडी की ओर आने वाला यातायात सैक्टर 18, रजनीगन्धा चौक होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
6- सर्विस रोड से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर चढने वाले यातायात का सर्विस रोड से संचालन कराया जायेगा।
7- रजनीगन्धा से डीएनडी की ओर जाने वाला यातायात रजनीगन्धा चौक से गोलचक्कर चौक होते हुए चिल्ला/न्यू अशोक नगर होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
8- डीएनडी से चिल्ला की ओर आने वाला यातायात रजनीगन्धा चौक से गोलचक्कर चौक होते हुए न्यू अशोक नगर होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
9- गोलचक्कर से चिल्ला की ओर आने वाला यातायात गोलचक्कर चौक से न्यू अशोक नगर होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।

नोटः- इमरजेन्सी वाहनों पर यह यातायात डायवर्जन लागू नहीं होगा। ऐसे वाहनों को सकुशल पास कराया जायेगा।
कृपया असुविधा से बचने हेतु वैकल्पिक मार्गाें का प्रयोग करे तथा यातायात असुविधा उत्पन्न होने पर यातायात हेल्प लाइन नम्बर 9971009001 पर सम्पर्क कर सकते है। आमजन यातायात सुविधा हेतु गूगल मैप का प्रयोग कर सकते है।

 6,040 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.