नोएडा खबर

खबर सच के साथ

प्रसपा के जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह साथियों के साथ आप मे शामिल

1 min read

नोएडा 17 नवंबर।

आम आदमी पार्टी जिला मुख्यालय नोएडा पर गुरुवार को प्रसपा जिला उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी डॉ महेन्द्र सिंह ने अपने साथियों के साथ प्रसपा पार्टी छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। आम आदमी पार्टी गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह जादौन,महासचिव राकेश अवाना आप नेता प्रवीन धीमान की मौजूदगी में सभी लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भूपेन्द्र सिंह जादौन ने सभी लोगों को पार्टी की टोपी एवं पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

पार्टी में शामिल होने वाले लोगों में मुख्य रूप सतेंद्र कुमार,नागेंद्र सिंह,किशनपाल, मूलचंद आदि आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। पार्टी में शामिल नए सदस्यों ने कहा कि दिल्ली और पंजाब में अरविन्द केजरीवाल सरकार द्वारा किए जा रहे ऐतिहासिक विकास कार्यों और आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित हो कर वो आम आदमी पार्टी से जुड़े हैं।

भूपेन्द्र सिंह जादौन ने कहा कि इन सभी लोगों का हम आम आदमी पार्टी में दिल से स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि आज केजरीवाल सरकार साफ नीयत से जो विकास के कार्य कर रही है उससे प्रभावित होकर सभी दलों के लोग भारी मात्रा में आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। भूपेन्द्र सिंह जादौन ने कहा के इन सभी लोगों के जुड़ने से पार्टी को नोएडा में मजबूती मिलेगी, पार्टी संगठन और मजबूत होगा।

डॉ महेन्द्र सिंह कहा कि अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने आम जनता के लिए शिक्षा और स्वास्थय के क्षेत्र में काफी विकास कार्य किये हैं। खास तौर पर दलित समुदाय के लिए उच्च शिक्षा के लिए जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना लाना और सीवर सफाई के लिए मुफ्त में मशीन मुहैय्या कराना काफी सराहनीय है। पिछले आठ वर्षों में आम आदमी पार्टी देश की राजनीति और जन नीतियों में काफी सकरात्मक बदलाव लेकर आयी है। उन्होंने विश्वास जताया कि आम आदमी पार्टी से जुड़ कर वे भी जिला की जनता की बेहतर ढंग से सेवा कर सकेंगे।

 2,013 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.