नोएडा खबर

खबर सच के साथ

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने टेबल टेनिस में दो गोल्ड समेत तीन पदक जीतने वाली प्रियंका को किया सम्मानित

1 min read

गौतमबुद्धनगर, 27 दिसम्बर।

ऑल इंडिया पुलिस प्रतियोगिता में टेबल टेनिस में 2 गोल्ड मेडल सहित 3 मेडल प्राप्त कर उत्तर प्रदेश पुलिस का नाम रोशन करने वाली कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में नियुक्त महिला कांस्टेबल प्रियंका का पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने सम्मान किया। उन्हें 25,000 के इनाम व प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत किया गया।

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने मंगलवार को ऑल इंडिया पुलिस प्रतियोगिता में टेबल टेनिस में 2 गोल्ड मेडल सहित 3 मेडल प्राप्त कर उत्तर प्रदेश पुलिस का नाम रोशन करने वाली कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में नियुक्त महिला कांस्टेबल प्रियंका अरोड़ा का पुलिस मुख्यालय सूरजपुर पर सम्मान किया। पुलिस कमिश्नर द्वारा उनकी प्रतिभा को सराहते हुए उन्हें 25,000 के इनाम व प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत किया गया एवं उन्हे भविष्य में और अधिक कामयाबी के लिए शुभकामनाएं दी गई।

पुलिस कमिश्नर द्वारा उक्त महिला कांस्टेबल को भविष्य में उनकी तैयारियों को लेकर ट्रेनिंग के लिए आश्वस्त किया गया। एवं संबंधित अधिकारीगण को उनकी आगे की तैयारियों हेतु और अधिक सुविधाएं/संसाधन उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि के कारण पूरे देश में उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ-साथ गौतमबुद्धनगर पुलिस का नाम रोशन हुआ है।
वर्ष 2011 बेच की महिला कांस्टेबल प्रियंका अरोड़ा वर्तमान समय में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के थाना इकोटेक-3 में नियुक्त है जिनके द्वारा पंजाब के जालंधर में आयोजित हुई ऑल इंडिया पुलिस प्रतियोगिता में दिनांक 10/12/2022 से 15/12/2022 तक प्रतिभाग किया गया था। पूर्व में भी उनके द्वारा वर्ष 2016, 2017, 2019, 2020 व 2021 में कई पदक अपने नाम किए हैं।

 4,459 total views,  2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.