नोएडा खबर

खबर सच के साथ

खेलते हुए घर से गुम हो गया 3 साल का बच्चा, पुलिस ने लौटाई परिजनों के चेहरे पर खुशियां

1 min read

नोएडा, 28 दिसम्बर।

थाना फेस-2 नोएडा पुलिस ने अथक प्रयास करते हुए 3 वर्ष के  गुमशुदा बच्चे को सकुशल तलाश कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

नोएडा मीडिया सेल के अनुसार मंगलवार  27 दिसम्बर 2022 को थाना फेस-2 की भंगेल चौकी पर सूचना प्राप्त हुई कि एक बच्चा जिसकी उम्र 3 वर्ष है, खेलते समय अपने घर से गुमशुदा हो गया है। जो काफी तलाश करने पर भी नही मिल रहा है। सूचना प्राप्त होते ही थाना फेस-2 पुलिस द्वारा तुरंत बच्चे की तलाश हेतु आस-पास जानकारी की गई एवं अथक प्रयास करते हुए बच्चे को खोजा गया। काफी जानकारी करने व खोजबीन के पश्चात भंगेल पुलिस द्वारा उक्त बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया व परिजनों को सूचना देकर उनके सुपुर्द कर लिया गया। अपने बच्चे को सकुशल पाकर परिजनों द्वारा गौतमबुद्धनगर पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

 2,714 total views,  2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.