नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा: घर से लापता हुई 10 साल की बच्ची, पुलिस ने पोस्टर-पम्पलेट लगाकर ढूंढ निकाला, परिजन के चेहरे चहके

1 min read

नोएडा, 30 मार्च।

थाना फेस-2 नोएडा पुलिस ने गुमशुदा नाबालिग बच्ची उम्र 10 वर्ष को सकुशल तलाश कर परिजनों के सुपुर्द किया। इसके बाद परिजनों के चेहरे पर मुस्कान लौटी।

पुलिस मीडिया सेल के अनुसार 29 मार्च 2023 को वादियां द्वारा थाना फेस-2 पर आकर लिखित सूचना दी गयी कि उनकी नाबालिग पुत्री उम्र करीब 10 वर्ष जो 28 मार्च 2023 जो अपने घर पर खेल रही थी, खेलते-खेलते अचानक कहीं चली गई और वापस नहीं आई है। उक्त सूचना पर थाना फेस-2 पर मु0अ0सं0 153/2023 धारा 363 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान थाना फेस-2 नोएडा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गुमशुदा बच्ची की थाना क्षेत्र में जगह-जगह फोटो व पम्पलैट दिखाकर तलाश की गई व अथक प्रयास के बाद 30 मार्च 23 को गुमशुदा उपरोक्त नाबालिग बच्ची को नयागांव तिराहा से सकुशल तलाश कर लिया गया जिसको सीडब्लू.सी. के समक्ष पेश किया जा रहा है। बच्ची के परिजनों द्वारा अपनी गुमशुदा बच्ची को सकुशल पाकर गौतमबुद्धनगर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए प्रशंसा जाहिर की गयी।

 2,461 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.