नोएडा : एलिवेटेड रोड पर सोमवार रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक वाहनों की आवाजाही पर रोक, बदले जाएंगे पुराने पोल
1 min readनोएडा, 17 अप्रैल।
ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर जानकारी दी है कि एम0पी0-02 स्थित एलीवेटेड मार्ग पर 17.04.2023 को रात्रि समय 22ः00 बजे से प्रातः 05ः00 बजे तक प्रकाश व्यवस्था हेतु पुराने स्थापित पोल के स्थान पर नये पोल स्थापित किये जायेंगे। जनहित के दृष्टिगत आमजन की सुरक्षा एवं सुचारू यातायात व्यवस्था हेतु एलीवेटेड मार्ग को यातायात आवागमन हेतु बन्द किया जायेगा। वाहन चालक यातायात असुविधा से बचने हेतु निम्नलिखित मार्गों का प्रयोग कर गन्तव्य की ओर जा सकते है-
1- सैक्टर 60 की ओर से सैक्टर 18 की ओर जाने वाला यातायात सैक्टर 60 से एलीवेटेड मार्ग के नीचे बने मार्ग से होकर गन्तव्य की ओर जा सकेगा।
2- सैक्टर 31.25 चौक से सैक्टर 18 की ओर जाने वाला यातायात सैक्टर 31.25 चौक से एलीवेटेड मार्ग के नीचे बने मार्ग से होकर गन्तव्य की ओर जा सकेगा।
3- सैक्टर 18 की ओर से सैक्टर 60 की ओर जाने वाला यातायात कैम्ब्रिज तिराहा सैक्टर 27 से एलीवेटेड मार्ग के नीचे बने मार्ग से होकर गन्तव्य की ओर जा सकेगा।
4- एनटीपीसी से सैक्टर 60 की ओर जाने वाला यातायात एनटीपीसी के सामने से गिझौड चौक होकर एलीवेटेड मार्ग के नीचे बने मार्ग से गन्तव्य की ओर जा सकेगा।
यातायात असुविधा उत्पन्न होने पर यातायात हेल्प लाइन नम्बर 9971009001 पर सम्पर्क कर सकते है। कृपया असुविधा से बचने हेतु वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करे।
3,996 total views, 2 views today