नोएडा खबर

खबर सच के साथ

गौतमबुद्धनगर: बील टोल प्लाजा पर टोलकर्मियों के साथ मारपीट करने वाले तीन गिरफ्तार

1 min read

दादरी, 10 मई।

थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत बील टोल प्लाजा पर 7 मई की रात्रि 10.30 बजे यूपी 16 डी.एच 9222 पर सवार अज्ञात लड़को द्वारा टोल देने को लेकर टोलकर्मियों से गाली-गलौज व मारपीट की गयी थी तथा बूम बैरियर को हाथ से तोड़कर चले गये थे। जिसके सम्बन्ध मे टोल मैनेजर द्वारा 8 मई 2023 को थाना दादरी पर लिखित सूचना दी गयी थी।

इस घटना के सम्बन्ध में थाना दादरी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 235/2023 धारा 323/504/506/427 भादवि पंजीकृत किया गया तथा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में प्रयुक्त गाड़ी को ट्रैस किया गया। आस-पास के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की गई तथा लोकल इंटेलिजेंस से जानकारी लेते हुए 9 मई 2023 को घटना मे संलिप्त 3 आरोपी 1.विवेक नागर पुत्र महकार नागर निवासी नंगला नैनसुख, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 21 वर्ष 2.मेहुल पुत्र पपीन्द्र निवासी कोट, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 18 वर्ष व 3.सोनू भाटी पुत्र सुखबीर भाटी निवासी नंगला नैनसुख, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 26 वर्ष को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

 2,420 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.