नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देश को कंप्यूटर से जोड़ा था -रामकुमार तंवर

1 min read

-राजीव गांधी जी ने देश की अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी

-नोएडा महानगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी।

नोएडा, 21 मई।
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर नोएडा महानगर कांग्रेस कार्यालय पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया गया। राजीव गांधी जी की 21 मई 1991 की रात तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर मे एक चुनावी रैली के दौरान एक आत्मघाती महिला हमलावर के द्वारा हत्या कर दी गई थी। राजीव गांधी को सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बनने का गौरव प्राप्त है।उनका जन्म 20 अगस्त 1944 को मुंबई में हुआ था।

इस अवसर पर नोएडा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर ने कहा कि राजीव गांधी जी को भारत में दूरसंचार क्रांति लाने के लिए जाना जाता है।उन्होंने देश में कम्प्यूटर लाकर भारत में इनफार्मेशन टैक्नोलॉजी को आगे ले जाने का काम किया।उन्होंने दूरसंचार क्रांति के साथ साथ नवोदय विद्यालय भी खुलवाये।मतदाताओं की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष कराने का काम किया।राजीव गांधी जी एक दूरदर्शी नेता थे उनकी नीतियों ने आधूनिक भारत का निर्माण किया।वे बेहद दयालु प्रवृत्ति के व्यक्ति थे।देश सदैव उन्हें याद करता रहेगा। अमित यादव ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी ने देश में शिक्षा नीति की घोषणा की थी। इसी नीति के तहत पूरे देश में उच्च शिक्षा का आधुनिकीकरण हुआ। राजीव गांधी ने देश की सीमाओं के विस्तार एवं अखण्डता के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी।राजीव गांधी जी ने पंचायती राज का गठन किया।जावेद ख़ान ने कहा कि राजीव गांधी जी बेदाग छवि के व्यक्ति थे । उन्होंने 1980 मे राजनीति में कदम रखा। उनके द्वारा लाई गई कम्प्यूटर क्रांति से देश आज विश्व में बडी शक्ति बनकर उभर रहा है। सभी ने अपने विचार रखते हुए नमन किया।

इस दौरान कांग्रेस महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर,ओबीसी महानगर अध्यक्ष अमित यादव,किसान नेता उदयवीर यादव,पीसीसी सदस्य रिज़वान चौधरी,उपाध्यक्ष हरेन्द्र शर्मा,ज़िला अध्यक्ष अल्पसंख्यक जावेद ख़ान,व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव ज़िशॉन चौधरी,महासचिव जितेन्द्र चौधरी,पीसीसी सदस्य चाँद मोहम्मद,जय प्रकाश खटाना,विपिन यादव,एसके पलटा,मेहंदी,शबनम,इस्मोतरा,गुलना,गुलफ़्शा,अश्मा,आज़ाद,शेखर अग्रवाल,करण वर्मा,नकुल कुमार,अर्पित शर्मा,तुषार चौधरी,श्रेय यादव,कमलेश कुमार,शिवकुमार,अवनिश तंवर,अभिषेक तंवर,शिवम् तंवर,आदि मौजूद रहे।

 6,764 total views,  4 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.