नोएडा में कांग्रेस महानगर कमेटी ने मनाया राहुल गांधी का 53 वां जन्म दिन
1 min read
ज़रूरतमंद बच्चों को पाठ्य सामग्री बाटकर व केक काटकर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन:रामकुमार तंवर
नोएडा, 19 जून।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व सांसद राहुल गांधी जी का 53 वां जन्मदिन नोएडा महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा रामकुमार तंवर के नेतृत्व में बिशनपुरा स्थित कार्यालय पर ज़रूरतमंद बच्चों को कॉपी किताब व पेन पेंसिल बाटकर व केक काटकर मनाया गया।
इसके बाद राहुल गांधी जी के जन्मदिन की उपलक्ष्य में सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और सभी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी जी के दीर्घायु होने की प्रार्थना की तत्पश्चात महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर कहा कि मौजूदा सरकार निरंतर अलोकतांत्रिक,असंवैधानिक तरीके से काम कर रही है। और वही हमारे नेता राहुल गांधी जी जिन्होंने कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक चार हजार किलोमीटर की यात्रा ठंड और बारिश की परवाह किए बिना निरंतर जारी रखी और पूरे देश को एकजुट होने का संदेश दिया।जिसका परिणाम है कि पहले हिमाचल प्रदेश और फिर कर्नाटक की जनता ने भाजपा को आईना दिखाया। और अभी हरियाणा, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश आदि राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में भी जनता भाजपा को जवाब जरूर देगी।
कांग्रेस पार्टी हमेशा देश के भविष्य की चिंता करती है तभी हमेशा युवा पीढ़ी को शिक्षित करने पर ज़ोर देती है इसलिय युवा पीढ़ी शिक्षित हो इसके लिये हर संभव कोशिश है।इस अवसर पर मुख्य रूप से नोएडा महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर,पीसीसी सदस्य रिज़वान चौधरी,उपाध्यक्ष हरेन्द्र शर्मा,पीसीसी सदस्य सोनू प्रधान,महासचिव जितेन्द्र चौधरी,महासचिव शाहिद सिद्दीक़ी,युगल किशोर भारती, देवेन्द्र कश्यप, धीरज महेश्वरी, विनोद गुज्जर,श्याम सिंह एडवोकेट,मुकुल शर्मा, ईश्वर सिंह, राजकुमार शर्मा, संजीव कश्यप, गफ्फार पार्टी, राजकुमार धीमान,नौशाद, सगीर मलिक, इकबाल पसीना, मनोज गोयल, बल्लू दीवान, अहसान अंसारी,पं प्रहलाद कौशिक,हर्षवर्धन त्यागी,अजीम सिद्दीकी, तपन शर्मा, पंकज रोहाना, अशोक कुमार,ताजिम,नैन सिंह,सुरेश पाल, अर्जुन कश्यप, वाज़िद हारून सलमानी, अशोक भैस्सारेडी सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
35,548 total views, 2 views today