गौतमबुद्धनगर: दादरी पुलिस की मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर मुकेश उर्फ मुक्की को लगी गोली, घायलावस्था में गिरफ्तार
1 min read
ग्रेटर नोएडा, 13 जुलाई।
थाना दादरी पुलिस द्वारा 01 लाख रूपये के इनामिया कुख्यात अपराधी मनोज नंगला के भाई हिस्ट्रीशीटर मुकेश उर्फ मुक्की को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया।
पुलिस मीडिया सेल के अनुसार थाना दादरी क्षेत्र के अंतर्गत दिनांक 06/07/2023 को ग्राम नंगला नैनसुख मे सत्यबीर को मारपीट कर बेहोश करने वाले 1 लाख रूपये के इनामिया कुख्यात अपराधी मनोज नंगला के भाई हिस्ट्रीशीटर मुकेश उर्फ मुक्की पुत्र फिरेराम निवासी ग्राम नंगला नैनसुख, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर को थाना दादरी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। आज 12/07/2023 को उक्त बदमाश द्वारा अवैध असलाह की बरामदगी के दौरान कोट नहर के पास आनन्दपुर गाँव की ओर जाने वाले रास्ते के पास आईटीआई कॉलेज के पीछे से अवैध तमंचा से पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया जिसपर पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ हेतु चलाई गयी गोली पैर में लगने के कारण बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। बदमाश के कब्जे से एक अवैध तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस बरामद हुए है। बदमाश के विरूद्ध थाना दादरी पर पूर्व से ही करीब 01 दर्जन अभियोग पंजीकृत है। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भेजा जा रहा है।
अभियुक्त का विवरणः
मुकेश उर्फ मुक्की पुत्र फिरेराम निवासी ग्राम नंगला नैनसुख, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर।
आपराधिक इतिहास का विवरणः
01. मु0अ0सं0 0369/2023 धारा 323/308/504/506 भादवि थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर।
02. मु0अ0सं0 507/2013 धारा 307 भादवि थाना दादरी गौतमबुद्धनगर।
03. मु0अ0सं0 519/2013 धारा 394/307/332/353/411 भादवि थाना दादरी गौतमबुद्धनगर।
04. मु0अ0सं0 943/2018 धारा 147/148/149/307 भादवि थाना दादरी गौतमबुद्धनगर।
05. मु0अ0सं0 725/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना दादरी गौतमबुद्धनगर।
06. मु0अ0सं0 205/2021 धारा 307 भादवि थाना दादरी गौतमबुद्धनगर।
07. मु0अ0सं0 206/2021 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम थाना दादरी गौतमबुद्धनगर।
08. मु0अ0सं0 214/2021 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम थाना दादरी गौतमबुद्धनगर।
09. मु0अ0सं0 215/2021 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट थाना दादरी गौतमबुद्धनगर।
4,597 total views, 4 views today