नोएडा : सेक्टर 71 में विधायक पंकज सिंह के जनसंवाद कार्यक्रम में उठा मेट्रो गेट का मुद्दा
1 min read नोएडा, 25 जुलाई।
सेक्टर 71 के शिव शक्ति आपर्टमेंट स्थित बारात घर में मंगलवार को आयोजित नोएडा विधायक पंकज सिंह के जनसंवाद कार्यक्रम में सेक्टर के सभी सम्मानित सक्रिय साथियों , RWA पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इसमे भाजपा नोएडा के महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता मौजूद थे।
सेक्टर 71 को मेट्रो गेट 71 से जुड़ा मुद्दा विधायक के सामने प्रमुखता से रखा गया , इस पर स्वयं दिल्ली मेट्रो एवं सिविल विभाग अपना निर्णय इसको तत्काल खुलवाने के लिए दे चुके है, विधायक पंकज सिंह भी इस पर जल्द समाधान को सहमत हुए है। इस पर निर्णय जल्द ही प्राधिकरण के प्लानिंग विभाग को लेना है। आशा है जल्द ही अच्छी खबर मिलेगी लेकिन इस सबके लिए जिम्मेदार एक मात्र कुंठित व्यक्ति जो इस सबके बाद भी जनहित में अपनी गलती स्वीकार कर सुधार करने को तैयार नहीं उनके विषय में कुछ भी कहना लिखना उचित नहीं होगा।
कार्यकम का आयोजन जागृति आपर्टमेंट के RWA अध्यक्ष एवं भाजपा नेता भाई सतपाल यादव एवं शिव शक्ति अपार्टमेंट के RWA अध्यक्ष भाई जगदीश यादव द्वारा किया गया। इसमे साई अपार्टमेंट RWA अध्यक्ष सुशील यादव ,मेट्रो अपार्टमेंट RWA अध्यक्ष सुभाष चौहान,C ब्लॉक 71 RWA महासचिव श्याम सिंह यादव के अतरिक्त सेक्टर के सम्मानित सक्रिय नागरिक एफ.एस कसाना, पियूष त्रिपाठी ,रमेश शर्मा, मनीष सिंह, सुनील सिंह,प्रदीप राव जी, बी.पी शर्मा ,बृजेश गुर्जर एवं अन्य समस्त सेक्टर वासियों ने भाग लिया।
6,594 total views, 2 views today