नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा के कलरिया बाबा सिद्धपीठ मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन 4 सितंबर से

1 min read

नोएडा, 3 सितंबर।

सेक्टर 12 स्थित प्राचीन कलरिया बाबा सिद्धपीठ मन्दिर के सामने पार्क में 4 सितंबर से श्रीमद भागवत जी कथा के ज्ञान यज्ञ का आयोजन शुरू हो रहा है। 4 सितंबर को एडीसीपी नोएडा शक्तिमोहन अवस्थी कथा के शुभारंभ होने पर मुख्य अतिथि होंगे।

यह कथा 4 सितंबर से शुरू हो कर 10 सितंबर तक चलेगी। यह जानकारी श्री गौरी शंकर वैदिक धर्मार्थ ट्रस्ट के राष्ट्रीय महासचिव भानू प्रताप लवानिया द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि 3 सितंबर को प्रातः 9 बजे से विशाल कलश यात्रा निकाली जायेगी। और 4 सितंबर से प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक श्रीमद भागवत कथा परायण होगा। कथा व्यास श्री राजेंद्रानंद सरस्वती जी महाराज के श्री मुख से होगा। और 11 सितंबर को हवन और भंडारे का आयोजन उसी स्थान पर किया जायेगा।

 8,727 total views,  2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.