नोएडा खबर

खबर सच के साथ

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया, फिर घर से निकाला, आरोपी गिरफ्तार

1 min read

नोएडा, 14 सितंबर।

थाना बीटा-2 पुलिस ने शादी का झाँसा देकर दुष्कर्म करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उक्त युवक ने शादी से पहले उक्त महिला के पति से तलाक कराया। इसके बाद दुष्कर्म कर घर से निकाल दिया।

पुलिस के अनुसार दिनांक 14.09.2023 को थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त विकास चौधरी पुत्र लाल मल कोंडल नि0 19054 एटीएस पैराडिसो सेक्टर चाई-4 थाना बीटा-2 ग्रे0नो0 को यमुना एक्सप्रेसवे के पास जीरो प्वांइट थाना क्षेत्र बीटा-2 से गिरफ्तार किया गया है।

घटना का विवरण

अभियुक्त विकास द्वारा वादिया को शादी का झांसा देकर पहले पति से तलाक कराकर अपने परिजनों व मित्रजन से पीडिता को अपनी पत्नी के रूप में मिलवाया एवं शादी के झूठे आश्वासन देकर पीडिता के साथ दुष्कर्म व शारीरिक शोषण किया गया, जिसके पश्चात अभियुक्त विकास व उसके परिजनों द्वारा एक राय होकर जान से मारने कि नीयत से गला दबाया गया व मारपीट कर धक्के देकर गाली देते हुए घर से बाहर निकाल दिया गया।

अभियुक्त का विवरणः

विकास चौधरी पुत्र लाल मल कोंडल नि0 19054 एटीएस पैराडिसो सेक्टर चाई-4 थाना बीटा-2 ग्रे0नो0 गौतमबुद्धनगर’पंजीकृत

पंजीकृत अभियोग का विवरणः

मु0अ0सं0 475/23 धारा 376/307/504 भादविथाना बीटा-2 ग्रेनो गौतमबुद्धनगर

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र थाना बीटा 2 ग्रे0नो0 कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर
2. म0उ0नि0 पिंकेश थाना बीटा 2 ग्रे0नो0 कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर
3. है0का0 1188 वासिफ अली थाना बीटा 2 ग्रे0नो0 कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर
4.का0 2830 नरेंद्र कुमार थाना बीटा 2 ग्रे0नो0 कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर

 4,267 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.