नोएडा खबर

खबर सच के साथ

गौतमबुद्ध नगर : घर बैठे दैनिक उपयोग के लिए सेवा मित्र एप्लीकेशन लांच, टोल फ्री 155330 से मिलेगी जानकारी

1 min read

-सेवा मित्र एप्लीकेशन के माध्यम से लोगों को घर बैठे ही दैनिक उपयोगी सेवाओं का मिलेगा लाभ।

-सेवायोजन विभाग ने सेवा मित्र एप्लीकेशन के संबंध में अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 155330 किया जारी।

गौतमबुद्ध नगर, 3 अक्टूबर।

सहायक जिला रोजगार सहायता अधिकारी गौतम बुद्ध नगर संग प्रिय आनंद ने जानकारी देते हुए बताया कि लोगों को दैनिक उपयोगी सेवाओं का लाभ घर बैठे ही उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेवायोजन विभाग के द्वारा सेवा मित्र एप्लीकेशन लॉन्च किया गया है।

उन्होंने बताया कि सेवा मित्र एप्लीकेशन के माध्यम से इलेक्ट्रीशियन, कारपेंटर, प्लंबर, टैक्सी सर्विस, पैथोलॉजी लैब, होम एम्पलांइस रिपेयर करने की सुविधा घर बैठे प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने बताया कि उक्त के संबंध में अधिक जानकारी के लिए सेवा मित्र एप या टोल फ्री नंबर 155330 पर संपर्क कर सकते हैं।

 6,546 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.