नोएडा खबर

खबर सच के साथ

गाजियाबाद, 7 अक्टूबर।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य व जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के संरक्षक डॉ इंद्रेश कुमार ने कहां है कि जनसंख्या विस्फोट एवं जनसांख्यिकीय असंतुलन से राष्ट्र के समक्ष बड़ा खतरा पैदा हो रहा है। ऐसे समय मे अब जनसंख्या नियंत्रण कानून अविलंब बनना आवश्यक है।

गाजियाबाद में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने जानकारी दी कि जनसंख्या विस्फोट एवं जनसांख्यिकीय है असंतुलन की समस्या पर कुशल एवं प्रभावी नियंत्रण के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर लगभग 10 वर्षों से जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन द्वारा देशभर में हजारों छोटी-बड़ी सभाएं, बड़ी-बड़ी रैलियां, पदयात्राएं और रथयात्राएं आयोजित की गई हैं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन के संरक्षक डा. इन्द्रेश कुमार ने कहा कि आज देश की आबादी 142 करोड को पार कर चुकी है। विश्व का मात्र 2.4% भूभाग हमारे पास है और विश्व की कुल आबादी का लगभग 18% भार हम भारत की भूमि पर वहन कर रहे हैं। अगर जनसंख्या पर कुशल एवं प्रभावी नियंत्रण के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून नही बना तो गरीबी, भुखमरी, बेरोजगारी और अपराध चरम पर होगे और देश में गृहयुद्ध के हालात होंगे।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि वर्तमान में संगठन द्वारा उपरोक्त कानून पर आम लोगों का समर्थन प्राप्त करने के उद्देश्य से देश भर में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। इस राष्ट्रव्यापी हस्ताक्षर अभियान के समापन पर 28 अक्टूबर 2023 को हस्ताक्षरित पत्रकों के साथ देशभर के कार्यकर्ताओं (बड़ी संख्या में महिलाओं सहित) की कौशांबी स्थित KBC बैंक्विट में रुकने की योजना है।

हस्ताक्षरित पत्रकों को लेकर हमारे लगभग 20000 कार्यकर्ता 29 अक्टूबर 2023 को कौशांबी से प्रधानमंत्री कार्यालय दिल्ली की ओर राष्ट्र रक्षा रैली के रूप में पैदल एवं लगभग 500 वाहनों द्वारा कूच करेंगे।

संगठन की राष्ट्रीय संयोजक ममता सहगल ने बताया कि वर्ष 2018 में हमें जनसंख्या नियंत्रण कानून विषय पर हमारे मांग पत्र पर 125 सांसदों का लिखित समर्थन भी प्राप्त हुआ जिसे हमारे संगठन के प्रतिनिधिमंडल द्वारा 9 अगस्त 2018 को तत्कालीन माननीय राष्ट्रपति जी को उनसे भेंट और विषय पर चर्चा के उपरान्त सौंपा गया।

संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेश आहूजा और महिला विंग की अध्यक्ष वंदना त्यागी ने बताया कि दिल्ली एनसीआर के घर-घर में 28, 29 और 30 अक्टूबर की तैयारी के लिए अभियान चलाया जाएगा।

 60,158 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.