नोएडा खबर

खबर सच के साथ

ग्रेटर नोएडा, 5 नवम्बर।

ग्रेनो की श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा ने विजय महोत्सव 2023 कार्यक्रम के उपरांत कमेटी की समीक्षा बैठक की।

महासचिव बिजेंद्र सिंह आर्य ने कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर उपस्थित कमेटी के सभी सदस्यों को बधाई दी। समीक्षा बैठक में कार्यक्रम की समीक्षा कर कार्यक्रम को और अधिक भव्य बनाने पर चर्चा हुई।
अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह ने कार्यकारिणी के सभी सदस्यों का कड़ी मेहनत कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये आभार व्यक्त किया। बैठक में मनोज गर्ग, सौरभ बंसल, कमल सिंह आर्य, कुलदीप शर्मा, के के शर्मा, हरेंद्र भाटी, मुकुल गोयल, मुकेश शर्मा, अनिल कसाना, गजेंद्र सिंह, ओमप्रकाश अग्रवाल, मनोज यादव, जी पी गोस्वामी, रंजीत सिंह, राहुल नंबरदार व दीपक भाटी उपस्थित रहे।

 7,242 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.