नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा, 15 नवम्बर।

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के निर्देश पर डीसीपी नोएडा जोन के पर्यवेक्षण में आगामी छठ पूजा पर्व के दृष्टिगत एडीसीपी नोएडा श्री शक्ति अवस्थी व एसीपी प्रथम नोएडा श्री रजनीश वर्मा द्वारा यमुना क्षेत्र के आसपास व छठ पूजा घाट का भ्रमण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

भ्रमण के दौरान उनके द्वारा छठ पूजा के आयोजनकर्ताओं के साथ छठ पूजा तैयारियों के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से चर्चा की गई और संबंधित को निर्देशित किया गया कि सभी प्रकार की तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाये और घाट के आसपास पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था की जाए जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या न हो। लोगों की सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाये एवं यमुना नदी के किनारे पानी के आस-पास बैरिकेडिंग की जाये तथा श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोका जाये। उनके द्वारा संबंधित एसएचओ को निर्देशित किया गया की पूर्व में ही ड्यूटी चार्ट बनाकर पुलिस बल को तैनात किया जाये और भीड नियंत्रण हेतु सभी व्यवस्था को दुरूस्त रखा जाये।

 8,064 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.