नोएडा खबर

खबर सच के साथ

भाजपा की विकसित भारत संकल्प यात्रा निठारी और अट्टा गांव पहुंची

1 min read

नोएडा, 7 दिसम्बर।

भाजपा की विकसित भारत संकल्प यात्रा के दूसरे दिन क्षेत्रीय मंत्री बिजेंद्र नागर, नबाब सिंह नागर और महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता शामिल हुए। आज यह यात्रा प्राथमिक विद्यालय स्कूल ग्राम निठारी में रही जहां केंद्र सरकार की सभी योजनाओं की प्रदर्शनी रही। सभी ग्राम वासी और आस पास के लोग इस यात्रा में शामिल हुए।

इस मौके पर विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे, जहां पर स्थानीय लोगों द्वारा जानकारी प्राप्त की गई। जिनमे जल शक्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, हस्तशिल्प विभाग, हथकरघा विभाग आदि शामिल थे।

बिजेंद्र नागर ने कहा कि इस यात्रा का मकसद सरकारी योजना के पात्र लाभार्थियों की खोज करना है जो अभी तक इससे वंचित रहे हैं। इस यात्रा के जरिए उन पत्रों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा।

शाम को यह यात्रा सेक्टर 27 अट्टा मार्केट में पहुंची जहां मुख्य अथिति के रूप में नबाब सिंह नागर रहे। यहाँ भी लाभार्थियों को सरकार की सभी योजनाओं को विस्तार से बताया गया।

आज के कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष गोपाल गौड़, लोकेश कश्यप, क्षेत्रीय सोशल मीडिया प्रमुख पश्चिमी क्षेत्र ओबीसी मोर्चा सचिन अम्बावता, जिला महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, युद्धवीर चौहान, प्रमोद बहल,एसपी चमोली, अशोक मिश्रा, सुचित्रा कक्कड़ सोशल मीडिया प्रमुख, रामनिवास यादव, संजय बैंसला, महेंद्र कटारिया सहित जिला व मंडल के अन्य पदाधिकारगण उपस्थित रहे।

 8,946 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.