नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा : अज्ञात व्यक्ति बनकर अवैध वसूली के लिए फोन पर धमकी देने वाला ट्यूटर निकला

1 min read

नोएडा, 8 जनवरी।

थाना फेस-3 पुलिस ने एक महिला से फोनकर डेढ़ लाख रुपये की अवैध वसूली करने वाले ट्यूशन टीचर को गिरफ्तार किया है। वह अज्ञात फोन से रकम ना मिलने पर उक्त महिला की 10 साल की बेटी को जान से मारने की धमकी दे रहा था। पुलिस पड़ताल में पता चला कि गिरफ्तार युवक उक्त महिला की बेटी को ट्यूशन पढ़ाता है।

पुलिस मीडिया सेल के अनुसार 7 जनवरी 2024 को एक महिला द्वारा थाना फेस-3 पर लिखित शिकायत देकर सूचना दी गई कि उनके मोबाइल फोन पर अज्ञात व्यक्ति 1 लाख 50 हजार रुपये की मांग कर रहा है और न देने पर 10 साल की पुत्री को जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस सूचना पर धारा 384/506 भादवि के तहत केस पंजीकृत किया गया एवं अभियुक्त की तलाश हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।

ट्यूटर निकला धमकी देने वाला

थाना फेस-3 नोएडा पुलिस द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व तकनीकी साक्ष्यों की सहायता से पर्थला गोल चक्कर के पास से  रविवार को प्रकाश में आये अभियुक्त राजन कुमार पुत्र मनोज प्रसाद को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया गया है। कार्यवाही के दौरान ज्ञात हुआ कि प्रकाश में आया अभियुक्त उपरोक्त वादिया की पुत्री उम्र 10 वर्ष को ट्यूशन पढाता है और अज्ञात व्यक्ति बनकर वादिया की पुत्री को जान से मारने की धमकी देकर वादिया से अवैध धन 01 लाख 50 हजार रुपये की मांग कर रहा था।

अभियुक्त का विवरणः

राजन कुमार पुत्र मनोज प्रसाद निवासी ग्राम सुजांव, थाना नौतन, जिला सीवान, बिहार वर्तमान पता अफसाना का किराये का मकान, प्रधान मार्केट, ग्राम गढी चौखण्डी, थाना फेस-3, गौतमबुद्धनगर उम्र 24 वर्ष।

 2,147 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.