नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा, 10 जनवरी।

नोएडा शहर में बिजली की सप्लाई का कार्य यूपीपीसीएल की बजाय ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर निजी क्षेत्र को सौंपने की मांग उठने लगी है। यह मांग सेक्टर 27 आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष व फोनरवा से अध्यक्ष का चुनाव लड़े राजीव गर्ग ने उठाई है। इस सम्बन्ध में उन्होंने जिलाधिकारी मनीष कुमार Egypt को पत्र लिखा है। इसकी प्रति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सांसद डॉ महेश शर्मा व विधायक पंकज सिंह को भी भेजी है।

जिलाधिकारी को भेजे पत्र में राजीव गर्ग ने लिखा है कि नोएडा में विद्युत आपूर्ति U.P.P.C.L. द्वारा की जा रही है। जिसमें विद्युत की सप्लाई बाधित रहती है। समय समय पर कुछ ना कुछ दिक्कत बढती रहती है। जिससे नौएडा वासियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने लिखा है नौएडा के बराबर में ग्रेटर नोएडा में एक निजी कम्पनी N.P.C.L के द्वारा विद्युत आपूर्ति की जा रही है। जिसकी आपूर्ति बाधित भी नहीं होती है और विद्युत की दरें भी कम है। जिससे ग्रेटर नौएडा वासियों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।

इसी क्रम में नोएडा में भी U.P.P.C.L द्वारा की जा रही विद्युत आपूर्ति की जगह किसी निजी कम्पनी द्वारा विद्युत आपूर्ति कराई जाये। उन्होंने कहा कि जितना राजस्व नोएडा से बिजली विभाग को उपभोक्ता देते हैं। उसकी मेंटिनेंस के लिए उतना फण्ड जारी नही किया जाता। दुनिया के बड़े औद्योगिक क्षेत्र के नाते बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर सुधारना जरूरी है जिसे निजी क्षेत्र के जरिये ही सुधारा जा सकता है।

 4,579 total views,  4 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.