नोएडा खबर

खबर सच के साथ

ट्रैफिक एडवाईजरी : 25-26 जनवरी को यमुना एक्सप्रेसवे और नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध, देखकर निकलें

1 min read

गौतमबुद्धनगर/नोएडा, 24 जनवरी।

26 जनवरी 2024 को दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड तथा 25 जनवरी 2024 को कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में वीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत आमजन को सुगम एवं सुचारू यातायात व्यवस्था प्रदान किये जाने के उद्देश्य से पूर्व में दिनांक 18.06.2023 को जारी किये गये नो-एन्ट्री आदेश में कानून एवं यातायात व्यवस्था व सुरक्षा के दृष्टिगत परिवर्तन करते हुए पूर्व आदेश में उल्लेखित मार्गाें में यमुना एक्सप्रेस-वे व नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर समस्त मालवाहक वाहनों की नो-एन्ट्री दिनांक 25.01.2024 की प्रातः समय 07़ः00 बजे से दिनांक 26.01.2024 को दिल्ली राज्य में कार्यक्रम समाप्ति तक (इमरजेन्सी/आवश्यक सेवा में लगे वाहनों को छोडकर) प्रतिबन्धित किया जायेगा।

(1) भारी/मध्यम/हल्के मालवाहक वाहनों का यमुना एक्सप्रेस-वे व नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर प्रतिबन्धः-

भारी/मध्यम/हल्के मालवाहक वाहनों का नो-एन्ट्री (प्रतिबन्धन) समय दिनांक 25.01.2024 की प्रातःकाल 07ः00 बजे से दिनांक 26.01.2024 को दिल्ली राज्य में गणतंत्र दिवस परेड कार्यक्रम समाप्ति तक होगा।

(2) निम्नलिखित वाहन उक्त प्रतिबंध से मुक्त रहेगें

1 एलपीजी/सीएनजी/पैट्रोलियम पदार्थ वाहन
2 भारतीय खाद्य निगम/सार्वजनिक वितरण प्रणाली के साधन में लगे हुए वाहन।
3 दुध/ब्रेड वाहन।
4 नोएडा/ग्रेटर नोएडा/यमुना विकास प्राधिकरण द्वारा विभिन्न कार्याें हेतू संचालित वाहन।
5 शिक्षा विभाग की परीक्षा सामग्री में लाने व ले जाने में लगे वाहन।

नो-एन्ट्री समय में प्रतिबन्धित मार्गों पर प्रतिबन्धित वाहनों के आवागमन करने पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जायेगी। यातायात असुविधा उत्पन्न होने पर यातायात हेल्प लाइन नम्बर 9971009001 पर सम्पर्क कर सकते है।

 6,497 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.